script

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू,गूंजे जयकारे

locationकरौलीPublished: Jun 09, 2019 07:26:01 pm

Submitted by:

vinod sharma

Bhagwat narrative starts with Kalash yatra

Bhagwat narrative starts with Kalash yatra

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू,गूंजे जयकारे


बालघाट. ग्राम पंचायत जहांनगर मोरड़ा में रविवार को भागवत कथा शुरू हुई, जिससे पहले कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थी। वहीं पुरुष भजनों पर नाच रहे थे। कलश यात्रा गोवर्धनधाम मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंची। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में भागवत कथा में आचार्य देवकीनंदन प्रवचन कर रहे हैं। कथा स्थल पर प्रतिदिन रात को रासलीला का आयोजन भी किया जाएगा। कलश यात्रा में रमेशचंद, पूरण सिंह, महेन्द्र सिंह केदार शर्मा, हुकम सिंह सूबेदार, रूप सिंह चौहान, राजेन्द्र शर्मा मौजूद थे। रामू शर्मा भागवत कथा पोथी को सिर रखे चल रहे थे। कलश यात्रा में जयकारों से माहौल धर्ममय हो गया।
बालघाट. मोरड़ा में निकलती कलश यात्रा।
यज्ञ से माहौल धर्ममय
नादौती. जगदीश धाम कैमरी में संत विष्णुदास महात्यागी के सानिध्य में चल रहे जगदीश नारायण राम मारूति महायज्ञ से माहौल धर्ममय बना है।
कैमरी बारह गांव खटाना परिवार के सहयोग से चल रहे यज्ञ में काफी श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। रविवार को यज्ञाचार्य पं. हरिशंकर वेदपाठी, उपचार्य मधुसुदन शास्त्री ने पूजन कराया। मुख्य यजमान की भूमिका निभा रहे महाराम पटेल, कल्याण भगत, पं. दामोदर शर्मा आदि ने पूजन किया।
यज्ञ में पं. दिनेश शास्त्री, पं. मैहूराम शास्त्री, पं. संतोषी शास्त्री, पं. भास्कर शास्त्री, मंदिर के महंत मनोज शास्त्री आदि विद्वान जन माला जाप व वेद पाठ कर रहे है। संगीतमयी भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में पं. केशव देव शास्त्री भूगोल, खगोल का वर्णन, अजामिल, वाणासुर चरित्र, प्रहलाद चरित्र आदि का प्रसंग सुनाया।
कीर्तन दंगल १७ से
गुढाचन्द्रजी
कस्बे के हीरामन बाब के स्थान के तीन दिवसीय कीर्तन दंगल १७ जून से शुरू होगा। आयोजक समिति कमलेश सैनी ने बताया कि दंगल में हिंगोटी, गनीपुर, गुुढाचन्द्रजी, गंगापुरसिटी की पार्टियां हिस्सा लेंगी।
वैष्णोदेवी पदयात्रा की तैयारी
करौली.
मां वैष्णों देवी भक्त मण्डल के तत्वावधान में करौली से वैष्णों देवी जम्मू के लिए १४वीं विशाल पदयात्रा ११ जुलाई को मदनमोहनजी मंदिर से प्रस्थान करेगी। यात्रा की तैयारी पर चर्चा के लिए चौधरी की बगीची पर बैठक हुई। जिसमें अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। संयोजक ओमप्रकाश शर्मा भगत ने बताया कि पदयात्रा में इस बार देवी की भक्त राजकुमारी शर्मा के नेतृत्व में महिला पदयात्रियों का जत्था भी रवाना होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो