scriptकरौली में भाजपा के राजौरिया एक लाख वोटों से चुनाव जीते, औपचारिक घोषणा का इंतजार | BJP's victory, awaiting formal announcement | Patrika News

करौली में भाजपा के राजौरिया एक लाख वोटों से चुनाव जीते, औपचारिक घोषणा का इंतजार

locationकरौलीPublished: May 23, 2019 03:09:41 pm

Submitted by:

vinod sharma

BJP’s victory, awaiting formal announcement

bjp-s-victory-awaiting-formal-announcement

करौली में भाजपा के राजौरिया एक लाख वोटों से चुनाव जीते, औपचारिक घोषणा का इंतजार


करौली. करौली धौलपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के ड़ॉ मनोज राजोरिया लग की जीत लगभग तय हो गई है। राजौरिया अपने निकटतम प्रतिद्वंदि कांग्रेस के संजय जाटव से एक लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। अधिकृत घोषणा बाकी है। अभी सिर्फ चार ईवीएम मशीनों की गिनती होना शेष है।
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के डॉ. राजौरिया ने ८९ हजार वोटों की बढ़त बना ली है। मतपत्रों की गिनती की शुरुआत से भाजपा प्रत्याशी डॉ. मनोज राजौरिया आगे चल रहे है। पहले राउण्ड से डॉ. राजौरिया ८७८१ मतों से आगे रहे। राजोरिया को २७०२१ व संजय जाटव को १८२४० वोट मिले। दूसरे राउण्ड में बढ़त बढ़कर 11 हजार ९४४ मतों की हो गई। दूसरे राउण्ड में कांग्रेस के संजय जाटव को ४३८५६ व भाजपा के राजौरिया को ५५६०० वोट मिले। आठवें राउण्ड के बाद भाजपा के डॉ. मनोज राजौरिया ३६ हजार ९३२ वोटों से आगे हो गए हैं। आठवें राउण्ड में भाजपा के राजौरिया को 1 लाख ८४ हजार ६७५ व कांग्रेस के संजय जाटव को १४७७४३ वोट मिले हैं। अब भाजपा के राजौरिया ८९ हजार वोटों से आगे हो गए हैं।
न्यू सुविधा पोर्टल पर मिलेगी रुझानों की जानकारी
रिटर्निंग अधिकारी नन्नूमल पहाडिया ने बताया कि मतगणना की पल-पल की खबर आमजन को देने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा न्यू सुविधा पोर्टल बनाया गया है जिस पर सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्रत्येक चक्रकी मतगणना का डाटा अपलोड किया जाएगा।
नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन
मतगणना के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ऑफीशियल वीडियोग्राफी के अतिरिक्त मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन का उपयोग वर्जित रहेगा। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पूर्ण प्रबंध किए गए हैं। बिना प्रवेश पत्र के कोई भी व्यक्ति एवं कार्मिक मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं कर सकेगा।
मतगणना कक्षों का लिया जायजा
रिटर्निंग अधिकारी नन्नूमल पहाडिया ने मतगणना के लिए तैयार किए गए मतगणना कक्षों का बुधवार को अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना केन्द्र पर बनाए गए मीडिया सेन्टर का भी अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गेश कुमार बिस्सा भी उपस्थित थे।
मतगणना कक्षों का लिया जायजा
रिटर्निंग अधिकारी नन्नूमल पहाडिया ने मतगणना के लिए तैयार किए गए मतगणना कक्षों का बुधवार को अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना केन्द्र पर बनाए गए मीडिया सेन्टर का भी अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गेश कुमार बिस्सा भी उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो