script

इस पूर्व मुख्यमंत्री के आने पर सडक़ पर आए भाजपाई

locationकरौलीPublished: Jan 22, 2020 11:24:12 pm

Submitted by:

Anil dattatrey

BJP worker came on the road after the arrival of this former Chief Minister

इस पूर्व मुख्यमंत्री के आने पर सडक़ पर आए भाजपाई

पूर्व सीएम वसुधरा राजे को लूगड़ी ओढ़ाई, स्वागत में सडक़ पर भीड आई

पूर्व सीएम वसुधरा राजे को लूगड़ी ओढ़ाई, स्वागत में सडक़ पर भीड आई
दर्जनों स्थानों पर हुआ स्वागत,सडक़ पर लगा जाम


हिण्डौनसिटी. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। स्वागत के उतावलेपन में कार्यकर्ता सडक़ पर आ गए। जिससे शहर में कई स्थानों पर जाम लग गया। हालांकि मौके पर मौजूद कोतवाली थानाप्रभारी परभाती लाल व यातायात पुलिस कर्मियों ने वाहनों की निकासी के प्रयास किए, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले के पीछे फंसे वाहनों में बैठे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

राजे के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का सुबह करीब 11 बजे से ही सार्वजनिक विभाग के विश्राम गृह सहित अन्य स्थानों पर जुटना शुरू हो गया था। ढाई घंटे के इंतजार के बाद करीब डेढ़ बजे राजे पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह के पास पहुंची, तो कार्यकर्ताओं ने स्वागत में पलक पांवडे बिछा दिए। पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया, पूर्व पार्षद महाराज सिंह छाबड़ी, ब्रह्मसिंह गुर्जर आदि ने लूगड़ा ओढाकर पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद बयाना मोड़ पर पूर्व पार्षद चरणसिंह बेनीवाल, कैनरा बैंक के पास शहर मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, आईसीआईआई बैंक के सामने महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. हेमलता गोयल, कृषि उपज मंडी के गेट पर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, मंडावरा गांव में महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी रचना जाट के नेतृत्व में स्वागत राजे को तलवार भेंट कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने राजे को चूनरी ओढाई और फूल मालाओंं से लाद दिया।
इससे पहले फुलवाड़ा गांव में कोमल होटल पर देहात मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सोलंकी व गुड्डू चौधरी, ईदगाह पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अल्लानूर खां व पार्षद शाकिर खां ने व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने एबीवीपी के शैलेष लवानिया, लाकेश कोटवास ने स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री धौलपुर से अपनी पुत्रवधु निहारिका के साथ टोडाभीम के बांस मोरड़ा गांव में धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रही थी।
इस दौरान पूर्व मंत्री वीरेंद्र मीणा, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, महिला आयोग की पूर्व सदस्य सौम्या गुर्जर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अल्लानूर, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ताराचंद जाटव, मंडल महामंत्री बबली चतुर्वेदी, अग्रसेन शिक्षा प्रसार समिति अध्यक्ष अनिल गोयल, युवा मोर्चा के खन्ना छापरिया समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
योजनाओं का जाना हाल-
स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने तत्कालीन भाजपा सरकार के समय शहर में शुरू की गई योजनाओं का हाल कार्यकर्ताओं से जाना। उन्होंने 58 करोड़ की शहरी पुनर्गठित पेयजल योजना, 24 करोड़ की अमृत जल योजना के कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही कृषि उपज मंडी के व्यापारियों से भाजपा शासन में शुरु हुई ई-नाम योजना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान राजे ने कहा कि उन्होंने तो राजकोष में खूब पैसा छोड़ा था, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस शासन में विकास को गति नहीं मिल पा रही।
निर्माण कार्यों की जांच का सौंपा ज्ञापन-
स्वागत के दौरान राष्ट्रीय फूले बिग्रेड के प्रदेशाध्यक्ष दिनेशचंद सैनी ने हिण्डौन नगरपरिषद की ओर से शहर में कराए निर्माण कार्यों की जांच कराने की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, सीसी सडक़ व नाली निर्माण, विवेकानंद पार्क के सौन्दर्यकरण, सफाई व्यवस्था, अमृत योजना, पुरानी मंडी यार्ड में मोबाइल टावर लगाए जाने के मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई। इस दौरान पार्षद बलवंत बेनीवाल आदि मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो