scriptतीसरे दिन भी बहिष्कार जारी, सडऩे लगा करौली शहर | Boycott continues on third day, boycott | Patrika News

तीसरे दिन भी बहिष्कार जारी, सडऩे लगा करौली शहर

locationकरौलीPublished: Nov 15, 2019 11:56:39 am

Submitted by:

vinod sharma

करौली. सभापति व स्वास्थ्य निरीक्षक में विवाद की (Boycott continues on third day, boycott) घटना के तीसरे दिन भी करौली नगरपरिषद के कर्मचारी बहिष्कार पर है। जिससे करौली शहर गंदगी से सडऩे लगा है तथा आमजन अपने कार्यों के लिए भटकने को मजबूर है। इधर सभापति व आयुक्त अपने-अपने कार्यों के लिए जयपुर चले गए है।

तीसरे दिन भी बहिष्कार जारी, सडऩे लगा करौली शहर

तीसरे दिन भी बहिष्कार जारी, सडऩे लगा करौली शहर

करौली. सभापति व स्वास्थ्य निरीक्षक में विवाद की (Boycott continues on third day, boycott) घटना के तीसरे दिन भी करौली नगरपरिषद के कर्मचारी बहिष्कार पर है। जिससे करौली शहर गंदगी से सडऩे लगा है तथा आमजन अपने कार्यों के लिए भटकने को मजबूर है। इधर सभापति व आयुक्त अपने-अपने कार्यों के लिए जयपुर चले गए है। जिससे बहिष्कार को समाप्त करने की दिशा पहल भी शुरू नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि ठेके के सफाईकर्मियों के बिलों को प्रमाणित करने के मामले को लेकर नगरपरिषद सभापति राजाराम गुर्जर व स्वास्थ्य निरीक्षक मुकेश कुमार सैनी में विवाद हो गया। बाद में स्वास्थ्य निरीक्षक ने मारपीट की प्राथमिकी कोतवाली थाने में सभापति के खिलाफ दर्ज कराई है। इसके बाद कर्मचारियों ने सभापति के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए कार्य बहिष्कार कर दिया तथा सफाईकर्मी वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए।

जगह-जगह गंदगी के ढेर
करौली की पुरानी व नई सब्जी मंडी, अस्पताल रोड, मुख्य बाजार, अनाज मंडी तथा अनेक कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिन से कचरे का उठाव नहीं हुआ है। जिससे कचरा सडांध मारने लगा है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी हड़ताल को समाप्त करने की दिशा में काम नहीं कर रहे हैं। इधर कर्मचारियों के बहिष्कार के बाद नगरपरिषद सभापति राजाराम गुर्जर व आयुक्त शिम्भुलाल मीना अपने-अपने कार्यों से जयपुर चले गए हैं।

सभापति के पक्ष में पार्षद आए
सभापति राजाराम गुर्जर के पक्ष में पार्षद आए हैं। जिन्होंने जिला कलक्टर से मुलाकात कर आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि आयुक्त की मनमानी के सफाईकर्मियों को वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। जिससे कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो