करौली

भारत की सेना से घबराया पाकिस्तान, अभिनंदन का अभिनंदन

rajasthan patrika hindi news.com

करौलीFeb 28, 2019 / 11:13 pm

vinod sharma

भारत की सेना से घबराया पाकिस्तान, अभिनंदन का अभिनंदन

करौली. एयरफोर्स के बिग कमांडर अभिनंदन की पाकिस्तान से रिहाई की घोषणा पर पूर्व सैनिकों ने खुशी जताई है, उन्होंने कहा कि भारत सेना के पराक्रम के सामने पाकिस्तान को झुकना पड़ा। देश की सरकार ने सेना को खुली छूट दी तथा कूटनीतिक स्तर पर पाकिस्तान की घेराबंद की। इसी का परिणाम है कि पाकिस्तान की गिरफ्त से बिंग कमाण्टर लौट रहा है।
ये बदलता भारत है
दुश्मन देश के गढ़ में देश प्रेम के नारे लगाने वाले विंग कमाण्डर अभिनंदन को पाकिस्तान ने भारत सरकार की सेना की दृढता से डरकर छोड़ दिया है, ये बदलता भारत है पाकिस्तान ने समझ लिया है। सेना ना डरेगी ना झुकेगी। जरूरत पडऩे पर बदला लेगी। प्रधानमंत्री ने सेना को खुली छूट दी है। जिससे सेना का हौंसला बढ़ा है। जेनेवा संधि का भी असर रहा है।
कर्नल कृपाल सिंह
मुहंतोड़ जवाब दिया
भारत की सेना ने पाकिस्तान को १९७१ की जंग में बुरी तरह से परास्त किया था। इस बार पुलवामा के बाद भी एयरफोर्स ने सबक सिखा दिया है। इस कारण पाकिस्तान बैकफुट पर आया है।
सूबेदार प्रेमराज निवासी जुंगीनपुरा
पूर्व फौजी तैयार
कारगिल में पाकिस्तान ने आंतकवादियों के साथ मिलकर हमला किया था। कारगिल में पाकिस्तान को दुम दबाकर भागना पड़ा था। भारत के सामने कहीं नहीं टिकता है। पूर्व फौजी पाकिस्तान को सबक सिखाने को तैयार है।
हवालदार प्रकाश सिंह गुर्जर रौंडकला
सबक सिखाया
सेना ने जो कार्रवाई की वह पाकिस्तान के खिलाफ नहीं की, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ की गई है। देश के प्रधानमंत्री और सेना ने मजबूती से पाकिस्तान को सबक सिखाया है।
कैप्टन रेख सिंह बैंसला
१९७१ की जंग में लड़कर पाकिस्तान के ९० हजार सैनिकों को बंदी बनाया था, बंदियों के साथ अच्छा व्यवहार किया। लेकिन पाकिस्तान सुधरा नहीं। पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई लगातार होनी चाहिए।
सूबेदार अमर सिंह

Home / Karauli / भारत की सेना से घबराया पाकिस्तान, अभिनंदन का अभिनंदन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.