scriptअस्पताल-कलेक्ट्रेट में आयुर्वेद काढ़े का किया वितरण | Distribution of Ayurveda decoction in hospital-collectorate | Patrika News

अस्पताल-कलेक्ट्रेट में आयुर्वेद काढ़े का किया वितरण

locationकरौलीPublished: May 03, 2021 09:04:06 pm

Submitted by:

Surendra

अस्पताल-कलेक्ट्रेट में आयुर्वेद काढ़े का किया वितरण
करौली। कोरोना महामारी के दौर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सोमवार को करौली में विभिन्न स्थानों पर आयुर्वेदिक काढ़े तैयार करके वितरित किया गया।आयुर्वेद जिला चिकित्सालय के प्रधान चिकित्सक गोविंद शरण पाराशर ने अपने कार्मिकों के साथ कलेक्ट्रेट में काढ़ा वितरण किया। यहां पर लगभग 70 जनों को काढ़ा पिलाया गया। इसी प्रकार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ करौली के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अस्पताल में आयुर्वेद काढ़ा तैयार करके वितरित किया गया।

अस्पताल-कलेक्ट्रेट में आयुर्वेद काढ़े का किया वितरण

अस्पताल-कलेक्ट्रेट में आयुर्वेद काढ़े का किया वितरण

अस्पताल-कलेक्ट्रेट में आयुर्वेद काढ़े का किया वितरण

करौली। कोरोना महामारी के दौर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सोमवार को करौली में विभिन्न स्थानों पर आयुर्वेदिक काढ़े तैयार करके वितरित किया गया।
आयुर्वेद के जिला चिकित्सालय के प्रधान चिकित्सक गोविंद शरण पाराशर ने अपने कार्मिकों के साथ कलेक्ट्रेट में काढ़ा वितरण किया। यहां पर लगभग 70 जनों को काढ़ा पिलाया गया। इनमें चिकित्सकों व नर्सेज भर्ती के लिए साक्षात्कार देने आए युवा भी शामिल थे।
इसी प्रकार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ करौली के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कलक्टर से अनुमति लेकर जिला अस्पताल में
आयुर्वेद काढ़ा तैयार करके वितरित किया गया।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश गुप्ता, नर्सिंग अधीक्षक एवं मेडिकल स्टाफ ने भी काढ़ा सेवन किया। इसके बाद कार्यकर्ता कोतवाली थाने तथा महिला थाने पर पहुंचे और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को काढा पिलाया। इस मौके पर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता विद्या भारती जिला करौली व्यवस्थापक केशर सिंह नरूका, नगर कार्यवाह धर्मेन्द्र सिंह, जिला घोष प्रमुख पीयूष शर्मा, सोनू एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो