scriptसेवाकार्यों से अभिभूत हो पांच घंटे में किया सात लाख का दान | Donated seven lakhs in five hours, overwhelmed with service | Patrika News

सेवाकार्यों से अभिभूत हो पांच घंटे में किया सात लाख का दान

locationकरौलीPublished: Jan 16, 2020 12:08:18 am

Submitted by:

Surendra

Donated seven lakhs in five hours, overwhelmed with service

सेवाकार्यों से अभिभूत हो पांच घंटे में किया सात लाख का दान

अपनाघर की प्रदर्शनी

हिण्डौनसिटी. दान के पर्व मकर सक्रांति पर बुधवार को शहर के दानवीरों ने दिल खोलकर दान किया। डैम्परोड़ पर लगी अपनाघर आश्रम की प्रदर्शनी में सेवा कार्यों को देख लोग ऐसे अभिभूत हुए कि महज पांच घटे में ही सात लाख रुपए एकत्रित हो गए।

सुबह साढ़े नौ बजे शुरु हुई प्रदर्शनी में प्रोजेक्टर के जरिए अपनाघर आश्रम में प्रभुओं की सेवा के लिए होने वाले कार्यों को प्रदर्शित किया गया। पदाधिकारियों की सेवा कार्य के प्रति निष्ठा और मर्म स्पर्शी सेवाभाव देख लोगों की आंखों से अश्रु छलक उठे। सेवा कार्य से अभिभूत हुए लोगों ने आश्रम के सहयोग के लिए नकद राशि के अलावा खानपान की वस्तुएं व जरूरत का सामान दाना किया। दोपहर दो बजे तक चली प्रदर्शनी में दान दाताओं से 6 लाख 8 2 हजार 276 रुपए का सहयोग आश्रम को प्राप्त हुआ।
इससे पहले सुबह नौ बजे बयाना मोड़ स्थित अपनाघर आश्रम से शुरु हुई अपना घर आश्रम से प्रारंभ हुई प्रभात फेरी बयाना मोड़, नई मंडी थाना, जैन मंदिर रोड, हॉस्पिटल रोड़, तहसील रोड़ होकर आश्रम पहुंची। प्रभातफेरी में शामिल प्रभुओं पर लोगों ने पुष्पवर्षा की गई। कई स्थानों पर जलपान के इंतजाम भी किए गए। इस दौरान आश्रम अध्यक्ष राकेश गोयल, संरक्षक मनीष बंसल, ललित शर्मा, अशोक गुप्ता, हेमन्त खत्री, एम यूनुस आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो