जानकारी के अनुसार विगत 10 जनवरी को सरकार ने आदेश जारी कर प्रदेश में होमगाड्र्स व बोर्डर होमगाड्र्स नियोजित करने के लिए निर्देश दिए थे। आदेश की पालना में होमगार्ड के डिप्टी कमांडेन्ट पूरनमल टोलिया ने जिले में 335 होमगार्डों की ड्यूटी लगा कर उन्हें 13 जनवरी को उपस्थिति देने के निर्देश दिए। लेकिन सरकार के वित्त विभाग की ओर से अनुमति नहीं मिलने के कारण होमगार्डों को चुनाव ड्यूटी से हटा दिया।
440 की नफरी है करौली जिले में-
सूत्रों के अनुसार करौली जिले में होमगार्ड के 440 जवानों की नफरी है। इनमें से 335 होमगार्डों को पंचायत चुनावों की व्यवस्था के मद्देनजर 13 जनवरी से 3 फरवरी तक ड्यूटी पर लगाया था।
सूत्रों के अनुसार करौली जिले में होमगार्ड के 440 जवानों की नफरी है। इनमें से 335 होमगार्डों को पंचायत चुनावों की व्यवस्था के मद्देनजर 13 जनवरी से 3 फरवरी तक ड्यूटी पर लगाया था।
ड्यूटी लगाई थी, आदेश के बाद हटा दी-
पंचायत चुनाव में 335 होमगाड्र्स की ड्यूटी लगाई थी। लेकिन सरकार की ओर से वित्तीय स्वीकृति जारी नहीं होने से इनकी ड्यूटी के लिए मनाही हो गई। इसलिए होमगार्डों की ड्यूटी निरस्त कर दी है।
पंचायत चुनाव में 335 होमगाड्र्स की ड्यूटी लगाई थी। लेकिन सरकार की ओर से वित्तीय स्वीकृति जारी नहीं होने से इनकी ड्यूटी के लिए मनाही हो गई। इसलिए होमगार्डों की ड्यूटी निरस्त कर दी है।
–काडूराम मीणा, एसआई, होमगाड्र्स, करौली।