scriptभाजपा राज में किसानों की उपेक्षा,महिलाओं पर अत्याचार बढ़े, सपोटरा विधायक ने लगाए आरोप | Farmers are not getting the right price for the crop. | Patrika News

भाजपा राज में किसानों की उपेक्षा,महिलाओं पर अत्याचार बढ़े, सपोटरा विधायक ने लगाए आरोप

locationकरौलीPublished: Aug 08, 2018 07:58:27 pm

Submitted by:

vinod sharma

Patrika की ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ in Hindi

Farmers are not getting the right price for the crop.

भाजपा राज में किसानों की उपेक्षा,महिलाओं पर अत्याचार बढ़े, सपोटरा विधायक ने लगाए आरोप


सपोटरा. स्थानीय विधायक रमेश मीना ने आरोप लगाया कि भाजपा के राज में किसानों की उपेक्षा की गई है। महिला तथा गायों पर अत्याचार बढ़े हैं। मीना बुधवार को यहां सपोटरा ब्लाक की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि फसल का उचित दाम किसानों को नहीं मिल रहा है। फसल चौपट होने के बाद भी किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने कहा महिला अत्याचार के मामले में प्रदेश अव्वल है। गायों की दुर्दुशा इस राज में हुई है। विधायक ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर सपोटरा क्षेत्र का चहुमुंखी विकास कराया जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर विकास ठप करने का आरोप भी लगाया। इससे पहले विधायक ने नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रम मीना ने संगठन की मजबूती की बात कही। उन्होंने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को गांव-गांव में उजागर करने को कहा। जिला प्रमुख अभय कुमार मीना ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। उन्होंने भाजपा के नुमाइंदों पर ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग की योजनाओं के संचालन में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया। माली समाज के जिला अध्यक्ष गिर्राज माली, मण्डरायल प्रधान मौसम बाई, जिला कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा, गोठरा सरपंच मुकेश गोठरा आदि मौजूद थे।
मतदाता सूची में नाम जुड़वाए
विधायक ने कहा कि मतदाता सूची में वंचित मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं। इस कारण कांग्रेस के पदादिकारी बूथ लेवल अधिकारियों से सम्पर्क कर युवकों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाए। उन्होंने जयपुर में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह भी किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो