scriptकिसानों ने सीखे खेती के गुर | Farmers learned farming tricks | Patrika News

किसानों ने सीखे खेती के गुर

locationकरौलीPublished: Oct 15, 2019 07:21:50 pm

Submitted by:

Surendra

नादौती. कस्बा शहर में मंगलवार को राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर आत्मा योजना के अन्तर्गत आयोजित दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर में संभागी किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी दी गई।

किसानों ने सीखे खेती के गुर

किसानों ने सीखे खेती के गुर

नादौती. कस्बा शहर में मंगलवार को राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर आत्मा योजना के अन्तर्गत आयोजित दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर में संभागी किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी दी गई।

उपनिदेशक कृषि विस्तार विजय सिंह चौधरी ने किसानों से फसल बुवाई से पूर्व मिट्टी का परीक्षण अवश्यक कराने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि किसान बिना मिट्टी की जांच कराए मनमर्जी तरीके से खाद का उपयोग कर रहे हैं, तो मिट्टी की सेहत बिगाड़ रही है। उन्होंने मिट्टी परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर ही फसल की बुवाई व खाद का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने जैविक खेती सहित रबी में बोई जाने वाली उन्नत फसलों के बारे में जानकारी दी। कस्बा शहर में कृषि पर्यवेक्षक लखन लाल मीना ने सरसों, चना आदि फसलों के ट्राई कोडरमा से बीजोपचार के बारे में बताया।
कृषि पर्यवेक्षक मुनीम ङ्क्षसह धाकड़ ने बीजों की उन्नत किस्म व फव्वारा विधि द्वारा फसलों की सिंचाई, जीवाणु खाद व कल्चर का प्रयोग, भूमि सुधार, मिट्टी परीक्षण के लिए नमूना संकलन के बारे में बताया। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित अनुदान की योजनाओं के बारे में बताया। नादौती में सहायक कृषि अधिकारी बत्तीलाल मीना, कृषि पर्यवेक्षक राम सिंह मीना, कृषि पर्यवेक्षक हरकेश गुर्जर आदि ने किसानों को बागवानी मिशन के बारे में बताया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो