scriptराजस्थान के इस संसदीय क्षेत्र में पांच वर्ष में पुरुषों से अधिक बढ़ी महिला वोटर | Female voter in this parliamentary area of Rajasthan has increased | Patrika News

राजस्थान के इस संसदीय क्षेत्र में पांच वर्ष में पुरुषों से अधिक बढ़ी महिला वोटर

locationकरौलीPublished: Apr 24, 2019 07:48:07 pm

Submitted by:

Dinesh sharma

www.patrika.com

# Lok Sabha Election 2019

राजस्थान के इस संसदीय क्षेत्र में पांच वर्ष में पुरुषों से अधिक बढ़ी महिला वोटर

दिनेश शर्मा
करौली. करौली-धौलपुर संसदीय क्षेत्र में गत पांच वर्ष की अवधि में कुल बढ़े मतदाताओं में पुरुषों के मुकाबले में महिला मतदाताओं की संख्या में अधिक इजाफा हुआ है। संसदीय क्षेत्र में पांच साल में महिला मतदाताओं की संख्या में 1 लाख 26 हजार 43 की वृद्धि हुई है जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 18 हजार 11 बढ़ी है। इस प्रकार पुरुषों के मुकाबले में महिला मतदाताओं की संख्या में 8032 का अधिक इजाफा हुआ है।
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों जिलों करौली-धौलपुर में महिला मतदाताओं की संख्या 7 लाख 24 हजार 25 थी, जो इस बार के चुनाव में बढ़कर 8 लाख 28 हजार 468 हो गई है। पुरुष मतदाताओं के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2014 में 8 लाख 42 हजार 451 थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 9 लाख 60 हजार 462 हुई है। इस प्रकार गत पांच वर्ष में 1 लाख 18 हजार 11 पुरुष मतदाता संसदीय क्षेत्र में अधिक हो गए हैं।
यह है कुल मतदाता
संसदीय क्षेत्र में गत बार के मुकाबले में 2 लाख 44 हजार मतदाताओं का इजाफा हुआ हैं। वर्ष 2014 के चुनाव में संसदीय क्षेत्र में कुल 15 लाख 44 हजार 876 मतदाता थे। इस बार यह संख्या 17 लाख 88 हजार 944 है। इस संख्या में विशेष योग्यजन, सर्विस वोटर आदि मतदाताओं की संख्या शामिल नहीं है।
करौली में अधिक बढ़ी महिला वोटर
संसदीय क्षेत्र के दोनों जिलों में महिला मतदाताओं की बढ़ी संख्या पर नजर डालें तो पांच वर्ष की अवधि में करौली जिले में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक बढ़ी है। करौली जिले में वर्ष 2014 में महिला मतदाताओं की संख्या 393249 थी, जबकि इस बार में 457855 हुई है। जबकि धौलपुर जिले के आंकड़ों को देखें तो वर्ष 2014 में धौलपुर जिले में 309176 महिला मतदाता थी, जो इस बार बढ़कर 370613 हुई हैं। इस प्रकार धौलपुर के मुकाबले करौली जिले में 3 हजार 169 महिला मतदाता अधिक हैं।
239 मतदान केन्द्र बढ़े, कहां कितने बूथ
संसदीय क्षेत्र में इस बार 239 मतदान केन्द्रों का भी इजाफा हुआ है। दोनों जिलों में कुल 1987 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जबकि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में दोनों जिलों में कुल 1748 मतदान केन्द्र थे।
इस बार करौली जिले में 1055 मतदान केन्द्र बनाए हैं, जबकि धौलपुर में यह संख्या 932 है। विधानसभा वार मतदान केन्द्रों पर नजर डालें तो बसेड़ी में 221, बाड़ी में 254, धौलपुर में 227, राजाखेड़ा में 230 मतदान केन्द्र हैं। इसी प्रकार करौली जिले के टोडाभीम में 274, हिण्डौन में 256, करौली में 261 तथा सपोटरा विधानसभा क्षेत्र में 264 मतदान केन्द्र हैं।
किस विधानसभा में कितने मतदाता
विधानसभा पुरुष महिला
बसेड़ी 99685 84938
बाड़ी 115122 99243
धौलपुर 108620 96598
राजाखेड़ा 104991 89834
टोडाभीम 138131 118080
हिण्डौन 133705 118415
करौली 125424 107313
सपोटरा 134784 114047

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो