scriptPM Birthday celebration : अपनाघर में कराया भोजन, सूरौठ में काटा केक | Food served in Apna Ghar, cake cut in Suroth | Patrika News

PM Birthday celebration : अपनाघर में कराया भोजन, सूरौठ में काटा केक

locationकरौलीPublished: Sep 18, 2020 09:16:05 am

Submitted by:

Anil dattatrey

Food served in Apna Ghar, cake cut in Suroth-जगह-जगह भाजपाइयों ने रोपे पौधेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हुए अनेक कार्यक्रम

,अपनाघर में कराया भोजन, सूरौठ में काटा केक

PM Birthday celebration : अपनाघर में कराया भोजन, सूरौठ में काटा केक,PM Birthday celebration : अपनाघर में कराया भोजन, सूरौठ में काटा केक


हिण्डौनसिटी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्म दिवस पर गुरुवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में भाजपाइयोंं की ओर से अनेक कार्यक्रम हुए। हिण्डौन शहर मण्डल ने अपना घर आश्रम में प्रभुजियों को भोजन कराया। वहीं सूरौठ मण्डल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केट काट कर प्रधानमंत्री जन्म दिन मनाया। इसके आलावा अन्य मंडलों में पौधे रोपे गए। वहीं सेवा सप्ताह के तहत 20 सितम्बर तक विविध कार्यक्रमों को आयोजन किया जाएगा।
हिण्डौन शहर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने शहर से करीब 4 किलोमीटर दूर अपना घर आश्रम में प्रभुजियों (असहाय विमंदित आवासी) के बीच जन्म दिवस कार्यक्रम मनाया। सादगी से आयोजित कार्यक्रम में कोरोना गाइड लाइन की पालना की गई।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिसिंह बारोलिया की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने आश्रम परिसर में 11 पौधे रोपे। इस मौके पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के नव नियुक्त जिला संयोजक ताराचंद जाटव का कार्यकर्ताओं ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मंडल के उपाध्यक्ष भागमल चौधरी, महामंत्री विक्रम पाल सिंह, महामंत्री ओम प्रकाश गुप्ता, श्रीलाल महावर, उपाध्यक्ष सुबोध जैन,आईटी संयोजक अमित पंजाबी, जिला संयोजक बबली चतुर्वेदी, जिला महामंत्री अनिल गोयल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अल्लानूर खां, शाकिर खां, युवा मोर्चा के गजेन्द्र सिंह सोलंकी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुधा गोयल, महामंत्री इंद्रा चौधरी, जिला मंत्री सुमन धाकड़, मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष लज्जारानी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

किसान मोर्चा ने बांटे फल, रोपे पौधे
हिण्डौनसिटी. भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पौधे रोपे और फल वितरित किए।
रेलवे स्टेशन के माल गोदाम यार्ड के पास आयोजित कार्यक्रम में मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रहलाद मीणा व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतीश बंसल के मुख्य आतिथ्य में कार्यकर्ताओं ने 11 पौधे रोपे। किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जगमोहन शर्मा ने बताया कि 14 सितम्बर से चल रहे प्रधामंत्री के जन्म दिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह के तहत प्रति दिन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य कार्यक्रम मना लोगों के फल वितरण किया गया। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रोहित मदेरणा, एसटी मोर्चा के जिला प्रभारी जगदीश मीणा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थिति थे।
केक काट, बोले हैप्पी बर्थ डे
सूरौठ. कस्बे में भाजपा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन केक काट कर मनाया। साथ ही हैप्पी बर्थ-डे की स्वर लहरियों के साथ 70 वे जन्म दिन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कस्बे के चिकित्सालय में रोगियों को फल वितरण किया गया।
मंडल अध्यक्ष चरण सिंह सोलंकी की अगुआई में महामंत्री देवानंद गुप्ता के आवास पर जन्मदिन कार्यक्रम मनाया गया। इसमें कार्यक्रताओं ने प्रधानमंत्री के चित्रपट के समक्ष रखे केक को मोमबत्तियां जला कर काटा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता नत्थू सिंह राजावत, मंडल उपाध्यक्ष चंद्रभान सिंह जाट, देवकीनंदन शास्त्री, कोषाध्यक्ष धांधू राम मीणा, जिला समिति सदस्य अमर सिंह मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष भोले शंकर शर्मा, मुकेश शर्मा,आईटी सेल प्रभारी सुमित शर्मा,सह प्रभारी मोहित सिंह राजावत व आत्मनिर्भर भारत के मंडल संयोजक रमेश कोली व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो