scriptकांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष अलका मीना पार्टी से निलम्बित | Former Congress president Alka Meena suspended from the party | Patrika News

कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष अलका मीना पार्टी से निलम्बित

locationकरौलीPublished: Oct 08, 2018 06:42:57 pm

Submitted by:

Dinesh sharma

www.patrika.com

karauli hindi news

कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष अलका मीना पार्टी से निलम्बित

करौली. विधानसभा चुनावों की सरगर्मियों के बीच जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष अलका मीना को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी की सदस्यता से निलम्बित किया गया है।

पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर संज्ञान लेते हुए इसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना और अलका मीना को पार्टी की सदस्यता से निलम्बित करने के आदेश दिए हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मुमताज मसीह की ओर से जारी आदेश में बताया है कि अलका मीना द्वारा गत दिनों से पार्टी विरोधी गतिविधियां की जा रही थीं।

इस पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे, सहप्रभारी देवेन्द्र यादव के निर्देश पर उनको पार्टी की सदस्यता से निलम्बित किया गया है।
गौरतलब है कि गत माह करौली में आयोजित कांग्रेस की संभाग स्तरीय संकल्प रैली के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय तथा प्रदेश पदाधिकारियों के सामने सपोटरा क्षेत्र के कांग्रेस के एक धड़े नेे सपोटरा विधायक के खिलाफ लामबंद होकर विरोध-प्रदर्शन किया था।
माना गया कि इस प्रदर्शन में अलका की प्रमुख भूमिका रही। इसके अलावा सपोटरा कस्बे सहित क्षेत्र में विधायक के खिलाफ सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन किए थे।

पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम जारी
करौली. पंचायतराज संस्थाओं के 31 मई तक रिक्त हुए पदों पर उप चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि जिले में पंचायत समिति नादौती के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 14 में पंचायत समिति सदस्य का उप चुनाव होना है। इसके तहत 12 अक्टूबर को लोक नोटिस जारी किए जाएंगे। 15 अक्टूबर तक प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत होंगे।
16 अक्टूबर को नामांकनों की जांच होगी, जबकि 18 अक्टूबर को अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

इसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटन होंगे एवं आवश्यक होने पर 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतगणना 29 अक्टूबर को नादौती पंचायत समिति मुख्यालय पर होगी।
उप चुनाव के लिए उपखण्ड अधिकारी नादौती को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार नादौती को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो