scriptसरकार ने नहीं सुनी तो खुद ने राशि खर्च कर बनवा दी 700 मीटर लम्बी सड़क | Government did not listen, he himself spent 700 meters of road | Patrika News

सरकार ने नहीं सुनी तो खुद ने राशि खर्च कर बनवा दी 700 मीटर लम्बी सड़क

locationकरौलीPublished: Dec 10, 2019 04:20:57 pm

Submitted by:

Dinesh sharma

करौली. शासन-प्रशासन की अनदेखी से बदहाल सड़क की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों की पीड़ा को समझ एक भामाशाह ने अपने स्तर पर ही सड़क का निर्माण करा दिया।

सरकार ने नहीं सुनी तो खुद ने राशि खर्च कर बनवा दी 700 मीटर लम्बी सड़क

सरकार ने नहीं सुनी तो खुद ने राशि खर्च कर बनवा दी 700 मीटर लम्बी सड़क

करौली. शासन-प्रशासन की अनदेखी से बदहाल सड़क की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों की पीड़ा को समझ एक भामाशाह ने अपने स्तर पर ही सड़क का निर्माण करा दिया। इससे ग्रामीणों में खुशी छाई है।

जिले के बालघाट क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोरड़ा के मोरड़ा गांव में भामाशाह रामनिवास मीना ने करीब 3 लाख रुपए खर्च कर 700 मीटर लम्बी ग्रेवल सड़क का निर्माण कराया है। ग्रामीणों के अनुसार मोरड़ा में रामजीलाल महावर के घर से मनोहर लाल शर्मा के घर तक भामाशाह रामनिवास मीणा ने 700 मीटर की ग्रेवल सड़क का निर्माण कराया है। जिस पर तीन लाख रुपए का खर्चा आया है।
राह हुई सुगम
उबड़-खाबड़ व कीचड़ युक्त इस रास्ते से गुजरने में लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। लोग लम्बे समय से परेशान थे। लोगों की परेशानी को देखते हुए भामाशाह रामनिवास ने सड़क का निर्माण कराया। उन्होंने जनहित के अन्य कई कार्य कराए हैं। ग्रेवल सड़क बनने के बार परेशानी दूर हुईहै।
प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान
जर्जर सड़क पर आवागमन से लोग लम्बे समय से परेशान थे। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के बारे में कई बार पंचायत और प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। ऐसे में भामाशाह ने ही इस समस्या के समाधान का जिम्मा उठाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो