scriptचाचा ने वर्षों पहले किए ऐसे काम, जिनका आज भी है ध्यान | hacha did such things years ago, which is still in focus | Patrika News

चाचा ने वर्षों पहले किए ऐसे काम, जिनका आज भी है ध्यान

locationकरौलीPublished: Nov 15, 2019 12:19:18 am

Submitted by:

Anil dattatrey

chacha did such things years ago, which is still in focus.Nehru gave a new direction to the country’s progress.Congressmen remember first Prime Minister Jawaharlal Nehru on 130th birth anniversaryनेहरू ने देश की तरक्की को दी नई दिशा.130वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने याद किए प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 130वीं जयंती

चाचा ने वर्षों पहले किए ऐसे काम, जिनका आज भी है ध्यान

हिण्डौनसिटी. बच्चों में चाचा नेहरू के नाम से ख्यात भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 130वीं जयंती गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओंं ने हर्षोल्लास से मनाई। नगर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा चौपड़ सर्किल स्थित नेहरू पार्क में हुए समारोह में विधायक भरोसीलाल जाटव व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मामू समेत विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित की और उनके पदचिह्नों पर चलने की बात कही।
पुष्पांजली के बाद हुई गोष्ठी में विधायक भरोसीलाल जाटव ने कहा कि देश की आजादी से लेकर तरक्की में पंडित जवाहर लाल नेहरू का योगदान अतुलनीय है।उन्होंने बड़े बांधों से लेकर उद्योग धंधे, तकनीक, शिक्षा से लेकर चिकित्सा और गांवों से लेकर शहरों तक विकास के नए आयाम स्थापित किए।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मामू ने कहा कि पंडित नेहरू देश में पंचशील के सिद्धांत के प्रणेता रहे। युवाओं को उनके विचारों को जीवन में उतार कर आमजन की सेवा करनी चाहिए।

गोष्ठी में जिला उपाध्यक्ष बृजेश जाटव, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगतसिंह डागुर, सेवादल के जिलाध्यक्ष योगेंद्र मावई, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेश पाराशर, नीलम सोबती, शिवसिंह सेजवाल ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान फरीदा बानो शाह, पुष्पेंद्र गारूवाल, नफीस हुसैन, विष्णु राजपूत, भूपेन्द्र जोशी, भूपेंद्र जोशी, प्रशांत गौतम, राजेश मूंडिया आदि उपस्थित थे।

इसी प्रकार इंडियन नेशनल कांग्रेस ब्रिगेड के कार्यकर्ताओ ने चामुण्डा विहार स्थित कार्यालय पर नेहरू जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष दर्शन फागना, राजेश पायलट किसान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र खटाना, कांग्रेस आईटी सेल संयोजक हनी दत्ता, भूपेन्द्र तंवर, केदार मीना, अशोक मीना, ईशवेन्द्र, रामकेश आदि ने विचार व्यक्त किए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो