scriptयहां मध्य रात मौसम का कुछ यूं बिगड़ा मिजाज | Here's something bad about mid-night weather | Patrika News

यहां मध्य रात मौसम का कुछ यूं बिगड़ा मिजाज

locationकरौलीPublished: Feb 06, 2019 11:40:04 pm

Submitted by:

Dinesh sharma

www.patrika.com

karauli hindi news

यहां मध्य रात मौसम का कुछ यूं बिगड़ा मिजाज

करौली. जिला मुख्यालय सहित इलाके में मंगलवार रात एक बार फिर मौसम ने पलटा खाया। रात करीब 12.30 बजे मौसम का मिजाज अचानक बिगडऩे के बाद बारिश हुई।

इससे पहले तेज अंधड़ आया, जिससे कई जगह टीन-टप्पर उड़ गए, वहीं दुकानों के आगे लगे त्रिपाल आदि फट गए। बादलों की तेज गडगड़़ाहट के बाद करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। इससे जगह-जगह पानी भर गया।
अंधड़ के कारण लोगों को नुकसान झेलना पड़ा। बुधवार को भी कभी धूप कभी बादलों की स्थिति बनी रही। धूप भी दिनभर कमजोर रही।

बुधवार को दोपहर में आसमान में बादल छाएऔर दो बार बूंदा बांदी हुई। मौसम के बदले मिजाज से सर्दी में भी इजाफा हुआ है।
करौली में राजपूत कॉलोनी अरावली नगर निवासी पूर्व फौजी रामबाबू सिंह जादौन के मकान में लोहे के टीन टप्पर उड़ गए, वहीं मकान से गिरी ईटों के बाद बक्सा, पलंग, टीवी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे नुकसान हुआ।
बदहाल हुई राह: बारिश के चलते शहर में सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। सड़कों पर जगह-जगह जमा मिट्टी-गंदगी ने बारिश के बाद कीचड़ का रूप ले लिया।
इसके चलते दिनभर राहगीर परेशान रहे। अनाज मण्डी में कीचड़ के कारण फिसलन की स्थिति बन गई। वहीं वजीरपुर गेट बाहर सड़क पर भी कीचड़ के चलते फिसलन हो गई।
बालघाट. क्षेत्र में बुधवार रात तेज गर्जना के साथ बारिश हुई। जिससे सर्दी बढ़ गई। किसान लखनलाल, रमेश एवं रामखिलाड़ी ने बताया कि सरसों आदि की फसल अब पकने की ओर है। मौसम खराब होने से फसल खराब होने की आशंका हुई है। चने, गेहूं की फसल में बाली निकल आई है। यदि ऐसा ही मौसम बना रहा तो फसल को नुकसा पहुंचेगा।
गुढ़ाचन्द्रजी. कस्बे में मंगलवार रात जोरदार मावठ हुई। जिससे सर्दी बढ़ गई। रात करीब बारह बजे मावठ हुई। जिससे रास्तों पर पानी भर गया। किसानों ने बताया कि सिंचाई की अधिक जरूरत नहीं रहेगी।पैदावार बढेगी। क्षेत्र के ढहरिया, बालाखेड़ा, तिमावा, धौलेटा, दलपुरा, गिदानी, तालचिड़ा, राजपुर, राजाहेड़ा आदि गांवों में मावठ बरसी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो