करौली

हिण्डौन को जल्द मिल सकती हैं केंद्रीय विद्यालय की सौगात

Hindaun can get Kendriya Vidyalaya gift soonसांसद डॉ. मनोज राजौरिया ने पीएम व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को लिखा स्मरण-पत्र

करौलीDec 02, 2020 / 12:08 am

Anil dattatrey

हिण्डौन को जल्द मिल सकती हैं केंद्रीय विद्यालय की सौगात

हिण्डौनसिटी. करौली जिले के सबसे बड़े शहर हिण्डौनसिटी के लोगों को जल्द ही केन्द्रीय विद्यालय की सौगात मिल सकती है। करौली-धौलपुर के सांसद डॉ. मनोज राजौरिया ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वार जल्दी इसकी घोषणा करने की उम्मीद जताई है। इस सबंध में सांसद राजौरिया ने प्रधानमंत्री व केन्द्रीय शिक्षामंत्री सहित केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त को पत्र भी लिखा है।करौली-धौलपुर सांसद डा.मनोज राजोरिया ने बताया कि हिण्डौन सिटी में केन्द्रीय विद्यालय के स्थापना के लिए बीते कार्यकाल से प्रयासरत हैं। राजस्थान में गत भाजपा सरकार के समय हिण्डौन में केन्द्रीय विद्यालय स्थापित करने के प्रस्ताव केन्द्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली को प्रेषित किए गए थे। उस दौरान प्रस्तावों में कुछ कमी के चलते रुकावट आई थी। सांसद के प्रयास करने पर करौली कलक्टर ने पुन: हिण्डौन तहसील के खेडीशीश ग्राम में नवीन केन्द्रीय विद्यालय के लिए भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव केन्द्रीय विद्यालय संगठन के जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय के उपायुक्त के माध्यम से आयुक्त को दिल्ली प्रेषित हैं। डा.राजोरिया ने बताया कि आगामी बजट में देश में कुल 25-30 केन्द्रीय विद्यालयों को ही स्वीकृति मिलने की संभावना है। चुनावी आमसभा में हिण्डौन आगमन पर उन्होंने प्रधानमंत्री से केन्द्रीय विद्यालय स्वीकृति का आग्रह किया था। इस संबंध में सांसद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से भी हिण्डौनसिटी में नवीन केन्द्रीय विद्यालय स्थापित करने हेतु स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय संगठन की आयुक्त सुश्री निधि पांडेय को भी सांसद ने पत्र लिख हिण्डौन के केंद्रीय विद्यालय स्वीकृति कराने की मांग की है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.