scriptडांडिया की खनक पर झूमीं युवतियां | hindaun hindi news karauli rajasthan | Patrika News

डांडिया की खनक पर झूमीं युवतियां

locationकरौलीPublished: Oct 14, 2018 12:51:50 am

Submitted by:

Anil dattatrey

www.patrika.com/rajasthan-news/
अग्रसेन महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में खनके डांडिया

karauli hindaun news

डांडिया की खनक पर झूमीं युवतियां

हिण्डौनसिटी. शारदीय नवरात्र में शहर में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम के बीच शनिवार को अग्रसेन महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में डांडिया की खनक पर छात्राध्यापिकाएं झूमके नाची। देवी मां के गरबा गीतों पर डाडिया नृत्य देख सहपाठी युवतियां थिरक उठी। डांडिया गीतों से महाविद्यालय का माहौल शक्ति की भक्ति से ओतप्रोत हो गया।
महाविद्यालय प्रबंध समिति सचिव गांधीप्रसाद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रकाशचंद खेडिया, प्राचार्य डॉ. सुनील अग्रवाल द्वारा दुर्गा मां, सरस्वती मां व महाराजा अग्रसेन के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आगाज मां दुर्गा की सामूहिक आरती के साथ हुआ। अतिथियों व छात्राध्यापिकाओं ने भी ज्योति से आरती उतारी। छात्राध्यापिका खुशबू व अंशुल द्वारा गणेश वंदना पर युगल नृत्य के साथ शुरु हुई डांडिया नृत्य की शृंखला में कविता व भारती गु्रप ने जय मां अष्ट भवानी गीत पर डांडिया खनका नृत्य किया। इसके बाद अंशुल व भारती ग्रुप, महिमा ग्रुप तथा शिवानी व एलेश ग्रुप ने डाडिया नृत्य का छात्राध्यापिकाओं को झूमने पर विवश कर दिया। प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध छात्राध्यापिकाओं ने तालियां बजा कर उत्साहवद्र्धन किया। पूजा गुप्ता ने जय काली मां गीत पर एकल नृत्य का खूब तालियां बटोरी। अमिष्का बंसल व भारती शर्मा के संचालन में डाडिया समारोह में परवान चढ़े उत्साह के माहौल में सभी छात्राध्यापिकाओं ने शिक्षिकाओं के साथ डाडिया खनका कॉलेज के सभागार में गुजरात के गरबा झलक साकार कर दी। इसे पूर्व प्राचार्य डॉ. अग्रवाल, अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजसिंह व अग्रसेन बाउमा विद्यालय के प्रधानाचार्य भागमल चौधरी ने नवरात्र में शक्ति पूजा की महत्ता बताई।
जयकारों से साथ चले कैला मां धाम
नांगलशेरपुर के भैरवी माता मंदिर से शनिवार को कैलादेवी के लिए नवमी पदयात्रा रवाना हुई। पण्डित बालकृष्ण दास ने यात्रा ध्वज व रथ का पूजन कराया। पदयात्रा को जिला परिषद सदस्य सुनील कुमार मीणा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद पदयात्री नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। इससे माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा का क्षेत्र के गांवों में जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में महिलाओं ने डीजे पर बज रहे देवी मां की भेंटों पर नृत्य किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो