scriptजयकारों के साथ बढ़े चले कल्याणधणी के धाम | hindaun hindi news karauli rajasthan | Patrika News

जयकारों के साथ बढ़े चले कल्याणधणी के धाम

locationकरौलीPublished: Sep 05, 2018 11:30:33 pm

Submitted by:

Anil dattatrey

www.patrika.com/rajasthan-news/
 

hindaun karauli news

जयकारों के साथ बढ़े चले कल्याणधणी के धाम

हिण्डौनसिटी. कल्याण भक्त मंडल के तत्वावधान में बुधवार शाम कम्बलबाल वाटिका से डिग्गी कल्याणजी के लिए 26 वीं पदयात्रा रवाना हुई। कल्याण धणी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
जीप में बने रथ सजी कल्याणधणी के झांकी की अगुवाई में नाचते गाते श्रद्धालु सदरथाना, डेम्परोड बाजार होते हुए निकले। डेम्परोड़ चौराहे रथ को छोड़ पदयात्रियों ने कल्याणजी की ज्योति लेकर नगर परिक्रमा कर हरदेवजी, राधारणमजी सहित अन्य देवालयों के दर्शन किए। बाद में भायलापुरा होकर पदयात्रा गंगापुर मार्ग से कल्याणधाम के लिए रवाना हो गई। इससे पूर्व कम्बलवाल वाटिका में मंत्रोच्चार के साथ पदयात्रा ध्वज का पूजन किया। साथ ही ध्वज वाहक पंकज सराफ का साफा बांध कर स्वागत किया। शिवप्रकाश पटवा ने अखण्ड ज्योति को सिर पर रख कर नगर परिक्रमा की। भक्त मंडल के सतेंद्र चौधीरी ने बताया कि पदयात्रा ११ सितम्बर को डिग्गीधाम पहुंचेगी। जहां मंदिर पर ध्वजा अर्पित की जाएगी।
कल्याण धनी की पदयात्रा रवाना
हिण्डौनसिटी. गांवड़ा मीणा गांव के हनुमान मंदिर बुधवार को डिग्गी कल्याणजी की द्वितीय पदयात्रा रवाना हुई। बैण्ड बाजे के साथ साथ रवाना हुई पदयात्रा को सरपंच रजनी मीणा व समाजसेवी शिवकेश मीणा ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया।
कल्याण भक्त मंडल के रामकेश मीणा ने बताया कि सात दिवसीय पदयात्रा ११ सितम्बर को कल्याणजी के दरबार पहुंचेगी। पदयात्रा में करीब सैंकडों महिला, पुरुषों के साथ वृद्धजनों की टोली अलग-अलग जत्थों के रूप में रवाना हुई। पदयात्री डीजे और बैण्ड पर बज रहे भजनों पर नाचते हुए चल रहे थे। इस दौरान रामहरी अग्रवाल, ज्वाला सिंह बेनीवाल, कैलाश मीणा, रामरूप पटेल, हरप्रसाद मौजूद थे।

गूंजे गणपति के जयकारे, पदयात्रा रवाना
हिण्डौनसिटी. किरवाड़ा से श्रीगणेशधाम के लिए बुधवार को पदयात्रा रवाना हुई। पदयात्रा को समाजसेवी महेश मीना ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
गणेश भक्त मण्डल के जनकराज मीना ने बताया कि गांव के ज्वाला देवी मन्दिर से शुरू हुई पदयात्रा बैण्ड बाजे के साथ गांव के मुख्य मार्गों से निकली। ग्रामीणों ने पद यात्रियों को तिलक लगा व अल्पाहार करा विदाई दी। पदयात्रा में महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया। पदयात्रा 8 सितम्बर को गणेशधाम पहुचेगी। जहां भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो