scriptभामाशाह ने बनाया मुखिया, उज्जवला से हटा धुंआ | hindaun hindi news karauli rajasthan | Patrika News

भामाशाह ने बनाया मुखिया, उज्जवला से हटा धुंआ

locationकरौलीPublished: Sep 07, 2018 11:15:21 pm

Submitted by:

Anil dattatrey

www.patrika.com/rajasthan-news/
महिला मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले वक्ता
 
 

 hindaun karauli news

भामाशाह ने बनाया मुखिया, उज्जवला से हटा धुंआ

हिण्डौनसिटी. मंडावरा रोड पर बाबा पैलेस में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने महिलाओं के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का बखान किया। साथ ही क्षेत्र में बूथ स्तर तक सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि विधायक राजकुमारी जाटव ने कहा कि महिलाओं के उत्थान व सम्मान के लिए केन्द्र व राज्य सरकार ने महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की हैं। भामाशाह कार्ड के जरिए महिला को परिवार को मुखिया बनाया है, वहीं प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत देशभर मेें चार करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन जारी किए हैं। जिससे रसोई में धुए की घुटन से महिलाओं को निजात मिल सकी है।
विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में महिला उत्पीडन के मामलों में कमी आई है। उनकी शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में पिछले साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में सडक़, बिजली, पानी, चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में चहुमुंखी विकास हुआ है। क्षेत्र की ४४ पंचायतों में गौरवपथ स्वीकृत हुए हैं। जबकि ३४ गांवों में माध्यमिक स्तर के विद्यालय खोले गए हैं। इसलिए महिला मोर्चा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंच कर सरकार के विकास कार्यों को आमजन को गिनाते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें।
विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी सतेन्द्र गोयल ने कहा कि महिला मोर्चा पार्टी की रीढ़ है। प्रदेश की मुखिया भी महिला है और जिले में पार्टी की एकमात्र विधायक भी महिला है। इसलिए क्षेत्र में महिलाओं के हित में सरकार ने कल्याणकारी कार्य किए हैं। उन्होने कहा कि महिलाओं का जितना महत्व परिवार के विकास में होता है, उतनी ही महत्ता पार्टी के उत्थान में है। महिला मोर्चा प्रदेशमंत्री राधा भारद्वाज ने कहा कि महिला शिक्षा से परिवार के साथ समाज व देश का भला हो सकता है। भाजपा सरकार ने महिला शिक्षा को बढ़ावा देकर अतुल्यनीय कार्य किया है। विस्तारकों के संभाग प्रभारी दिनेश भाटी ने जितने विकास कार्य पिछले ५० वर्षों में नहीं हुए उतना विकास वसुंधरा सरकार ने साढ़े चार वर्ष में कराया है। गांव-ढाणी से लेकर शहर की कॉलोनियों में समान रूप से विकास कार्य हुए हैं। सम्मेलन में जिला महामंत्री सीमा शुक्ला, पूर्व प्रधान रज्जोदेवी डागुर, पूर्व सभापति गायत्री कोली, पुष्पा धाकड, बबीता जोशी, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी गुर्जर, मुन्नी गौड, नीतू, अंजू गोयल भरतपुर महिला मोर्चा महामंत्री किरण जैन मौजूद थे। इससे पहले मोर्चा पदाधिकारियों ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत किया। मंच संचालन जिला संयोजक डा. हेमलता गुप्ता ने किया।

ट्रेंडिंग वीडियो