scriptतीन मार्गों पर चलीं बसें,91 शिड्यूलोंं पर रहा चक्काजाम | hindaun hindi news karauli rajasthan | Patrika News

तीन मार्गों पर चलीं बसें,91 शिड्यूलोंं पर रहा चक्काजाम

locationकरौलीPublished: Sep 17, 2018 11:40:07 pm

Submitted by:

Anil dattatrey

www.patrika.com/rajasthan-news/
– रोडवेज कर्मियों की चक्काजाम हड़ताल
 
 
 
 

hindaun karauli news

तीन मार्गों पर चलीं बसें,91 शिड्यूलोंं पर रहा चक्काजाम

हिण्डौनसिटी.
विभिन्न मांगों के लेकर रोडवेज आगार कार्यालय के बाहर धरना दे रहे रोडवेजकर्मियों के आधीरात बाद हड़ताल पर आने से रविवार सुबह रोडवेज बस सेवा अस्त व्यस्त हो गई। प्रदेश स्तरीय आह्वान पर चक्काजाम हड़ताल होने से हिण्डौन आगार से तीन मार्गोंं पर ही बसों का संचालन हुअ, जबकि राजस्थान सहित दूसरे राज्यों तक संचालित होने पर 91 शिड्यूलों पर बसों का संचालन ठप रहा।
रोडवेज श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा से एक माह पूर्व हुए समझौते को सरकार द्वारा पूरा नहीं करने पर दो दिन से धरना दे रहे श्रमिक संगठन एटक, इंटक, सीटू, बीजेएमएस, कल्याण समिति से सम्बद्ध रोडवेज कर्मियों ने हड़ताल कर दी। हड़ताली कर्मचारियोंं के साथ आरएसआरटीसी रिटायरमेंट एम्प्लाइज एसोसिएशन भी शामिल हो गए। चक्काजाम हड़ताल में से रात १२ बजे बाद बसें जहां खड़ी थीं वहीं थम गई। हिण्डौन आगार की एक दर्जन बसें जयपुर, दिल्ली व धौलपुर में रुक गई। हलाकि कुछ बसें दोपहर तक हिण्डौनआ गई। इधर जयपुर, अजमेर, भरतपुर, अलवर व दिल्ली मार्ग सहित ९१ शिड्यूलों पर बसें संचालित नहीं होने से यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। एटक के सचिव सत्यवीर डागुर व एसोसिएशन के सचिव पूरण चंद शर्मा ने बताया कि रविवार रात को तीन मंत्रियों कीे समिति से संयुक्ता मोर्चा के प्रतिनिधित मंडल से हुई वार्ता में पुराने समझौते पर बात नही बनी है। फिलहाल एक दिवसीय चक्काजाम हड़ताल है। मांगे नहीं माने जाने पर हड़ताल को आगे बढ़ाया जाएगा।
सात लाख की आय नुकसान-
रोडवेज कर्मियों की हड़ताल से हिण्डौन आगार के एक दिन में करीब सात लाख रुपए के यात्री भाड़ा आय का नुकसान हुआ है। आगार सूत्रों के अनुसार 94 शिड्यूलों पर बसों के संचालन से आगार का करीब9 लाख रुपए की दैनिक आय होती है। तीन मार्गों पर बसों संचालन से आगार के चक्काजाम के बीच करीब दो लाख रुपए की आय हुई।
कैलादेवी दर्शनार्थियों से हुई आय-
भाद्रपद माह की अष्टमी में कैलादेवी के दर्शनार्थियों की आवक होने से हिण्डौन बस स्टैण्डभीड़ भाड़ रही। आगार प्रबंधक बहादुर सिंह गुर्जर ने बताया कि हड़ताल के बाहर रहे संगठन बीएमएस के सम्बद्ध चालक-परिचालकों सुबह से शाम तक करौली- कैलादेवी के बीच करीब ३० ट्रिपों का संचालन किया। ऐसे में करौली मार्ग की टिकट खिडक़ी पर यात्रियों की भीड़ रही। वहीं अन्य मार्गों के टिकटघर केबिनों पर ताले लटके रहे।
इनका कहना है-
तीन मार्गों पर चली बसें-
यात्रियों की सुविधा के लिए स्थानीय तीन मार्गों पर बसों का संचालन किया गया। यात्री नहीं होने से लम्बे रूटों पर बसों का संचालन नहीं किया गया।
– बहादुर सिंह गुर्जर, मुख्य प्रबंधक
हिण्डौन आगार, राजस्थान रोडवेज
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो