script

समाज के सम्मान से मिलता सम्बल

locationकरौलीPublished: Sep 21, 2018 11:03:18 pm

Submitted by:

Anil dattatrey

www.patrika.com/rajasthan-news/
100 से अधिक प्रतिभाओं का किया सम्मान ,ब्राह्मण समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह

 hindaun karauli news

समाज के सम्मान से मिलता सम्बल

हिण्डौनसिटी.
ब्राह्मण समाज का तहसील स्तरीय सम्मान एवं सहायता वितरण समारोह शुक्रवार को ब्राह्मण धर्मशाला में हुआ। इस दौरान समाज के मेधावी बालक-बालिकाओं सहित राजकीय सेवाओं में चयनित सौ से अधिक प्रतिभाओं को नवाजा गया।
इस मौके पर अतिथियों व वक्ताओं ने कहा कि समाज के मंच पर सम्मान होने से प्रतिभाओं को सम्बल मिलता है।अपनों से मिली शबासी से प्रतिभाओं को आगे प्रगति का हौसला बढ़ता है। दोपहर में भगवान परशुराम की प्रतिमा पर अतिथि करौली ब्राह्मण समाज अध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय, सेवानिव़ृत आरएएस रमेश चंद शर्मा, सोनिवृत एडीजे भागमल शर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कप्तान कपूर चंद शर्मा व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष देवीशरण शर्मा द्वारा माल्यार्पण किया व दीप प्रज्वजित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान अतिथियोंं ने माध्यमिक, उच्च माध्यमिक परीक्षा में ७५ फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाली व स्नातक व स्नातकोत्तर में प्रथम श्रेणी रही प्रतिभाओं को श्रेणीवार स्मृृति चिह्न व भगवान पशुराम की तस्वीर भेंट का सम्मानित किया गया। इसके अलावा आकाशवाणी कलाकार लोकसंगीत गायकबंधु पंकज समाधिया व उमाशंकर समाधिया, कराटे चैंपियन वैदिक भारद्वाज, एमबीबीएस में चयनित अभिजीत शांडिल्य, मयंक शांडिल्य तथा एमएससी में श्रेष्ठ अंक हासिल करने पर भारती शर्मा के सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्राह्मण युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शैलेश लवानिया, महिला अध्यक्ष ज्योति सहारिया , राधा पांडेय तथा ब्राह्मण अधिकारी कर्मचारी संघ अध्यक्ष महेश शर्मा ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया। समारोह में १४ महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान की गई साथ ही प्रतिमाह समाज की ओर से पेंशन देने की बात कही गई। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मंजीत मुद्गल ने किया।
परशुराम कॉलेज के लिए दी भूमि दान-
शहर के बनकी रोड पर ब्राह्मण समाज द्वारा पशुराम कॉलेज व छात्रावास बनाएगा। इसके लिए सम्मान समारोह में समाज कोभूमि दान करने का दान पत्र सौंपा गया।
समाज अध्यक्ष देवीशरण शर्मा ने बताया कि हनुमानदास महाराज ने बनकी रोड पर ५७ एअर भूमि समाज के लिए दान की है। दान पत्र पर मिली भूमि पर निर्माण कार्य की घोषणाओं का सिलसिला शुरु हो गया। डॉ. महेश शर्मा ने एक हॉल निर्माण की घोषणा की। साथ ही करौली ब्राह्मण समाज की आरे से भी ५१ हजार रुपए का सहयोग दिया जाएगा। समारोह में पवन चतुर्वेदी में १३ सिलाई मशीपे
सेवानिवृतों का किया अभिनंदन-
समारोह में सेवानिवृत हुए ब्राह्मण अधिकारी व कर्मचारियों का अभिनंदन किया गया। महामंत्री मंजीत मुद्गल ने बताया कि समारोह में आयुर्वेद विभाग के सेवानिवृत अतिरिक्त निदेशक डॉ.घनश्याम शर्मा, उपनिदेशक वैद्य गोपाल शर्मा, जिला आयुर्वेद अधिकारी रमेश पाराशर सहित विभिन्न विभागों से सेवानिवृत हुए ३२ अधिकारी कर्मचारियों का अभिनंदन किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो