scriptलो…यहां अभी तक पुस्तकों का ही इंतजार कर रहे हैं विद्यार्थी | hindaun hindi news karauli rajasthan | Patrika News

लो…यहां अभी तक पुस्तकों का ही इंतजार कर रहे हैं विद्यार्थी

locationकरौलीPublished: Jul 16, 2018 08:49:58 pm

Submitted by:

Dinesh sharma

अब तक नहीं आई पूरी किताबें

karauli hindaun news

निसूरा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक में विद्यालय में बिना किताबों के बैठे कक्षा पांचवीं के विद्यार्थी।

हिण्डौनसिटी. निसूरा क्षेत्र के कई विद्यालयों में विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों को टोटा बना हुआ है। कई विद्यालयों में नाम मात्र की पुस्तकें उपलब्ध हो पाई हैं। पुस्तकों के अभाव में पढ़ाई बाधित होने से विद्यार्थी मायुस हैं। वहीं संस्था प्रधान भी किताबों की बाट जोह रहे हंै। सूत्रों के अनुसार ऐसे विद्यालयों में अभी तक शिक्षण कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कई गांवों के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा तीसरी व पांचवीं के बच्चों की स्थिति विद्यालय आओ पोषाहार खाओ और घर लौट जाओ की बनी हुई है।
यह है स्थिति
निसूरा के राजकीय उच्च माध्यमिक में विद्यालय में कक्षा तीन व पांच के बच्चों के लिए सिर्फ हिन्दी विषय की ही पुस्तक आई है। वहीं अन्य कक्षाओं के लिए भी आधी-अधूरी पुस्तकें आई हैं। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी में कक्षा तीन व पांच के बच्चों के लिए एक ही विषय, कक्षा 6 के लिए दो विषय की पुस्तक आई हैं। पुस्तकों के अभाव में पढ़ाई बाधित होने से विद्यार्थी मायुस हैं।
वहीं कक्षा 9 के लिए विज्ञान, 10 के लिए सामाजिक विज्ञान व गणित, 12 के लिए राजनीति विज्ञान की पुस्तकें नही मिली हैं। इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालघाट, उच्च प्राथमिक विद्यालय बदलेटा, उच्च माध्यमिक विद्यालय नांगलशेरपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय भण्डारी बेरूनी में विद्यार्थियों को आधी-अधूरी पुस्तकें मिली हैं।
इधर नामांकन बढ़ाने पर जोर
सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। नामांकन का द्वितीय चरण भी शुरू हो गया है और प्रवेश उत्सव की तिथि भी बढ़ाकर 30 जुलाई कर दी गई। इसके बावजूद स्कूलों में किताबें ही नहीं पहुंची हैं। विद्यालयों में जो पुस्तकें पहुंची वह भी पूरी नहीं है
जितनी आई, बांट दी
हमारे पास जितनी पुस्तकें प्राप्त हुई है उतनी का विद्यालयों को वितरण कर दिया गया है। और पुस्तकें आने पर विद्यालयों को भिजवा दी जाएगी।
प्रहलाद मीणा, नोडल प्रभारी,टोडाभीम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो