करौली

गौरव यात्रा की तैयारियों में जुटे भाजपाई, मंत्री हेमसिंह भड़ाना ने ली बैठक

www.patrika.com/rajasthan-news/

करौलीAug 08, 2018 / 08:56 pm

Dinesh sharma

गौरव यात्रा की तैयारियों में जुटे भाजपाई, मंत्री हेमसिंह भड़ाना ने ली बैठक

हिण्डौनसिटी. मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा को लेकर बुधवार को कैबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना व संसदीय सचिव कैलाश वर्मा ने टोडाभीम क्षेत्र के भण्डारी के किंजर धाम पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
बैठक में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे कि गौरव यात्रा के दौरान होने वाली आम सभा के लिए अधिक संख्या में भीड़ जुटाने पर जोर दिया गया। साथ ही मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को आमसभा को लेकर जिम्मेदारी तय की गईं। इस दौरान लपावली व नांगलशेरपुर में होने वाले स्वागत कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की। कार्यकर्ताओं को यात्रा का प्रचार-प्रसार व वाहनों की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शेखपुरा, विधानसभा प्रभारी हेमेन्द्र वशिष्ठ, बालघाट मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भंडारी, जिला महामंत्री भीमसिंह, महामंत्री ऊदल पेंचला, जनक आरेज, पूर्व विधायक बत्तीलाल मीना आदि मौजूद रहे।
आम सभा में जुटाएं अधिकाधिक भीड़
हिण्डौनसिटी. राजस्थान गौरव यात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार को महू भाजपा मण्डल की बैठक क्षेत्रीय विधायक राजकुमारी जाटव के मुख्य आतिथ्य में कुढ़ावल गांव में आयोजित हुई।

बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष जगपाल सोलंकी ने की। इस मौके पर विधायक राजकुमारी ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की गौरव यात्रा को लेकर चर्चा की। उन्होंने गौरव यात्रा के हिंडोन क्षेत्र की रूपरेखा के बारे में कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए तैयारियों में जुटने की बात कही। विधायक ने कहा कि 17 अगस्त को मुख्यमंत्री हिण्डौन आएंगी।
इस दौरान हिण्डौन में आम सभा होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों से गौरव यात्रा में अधिकाधिक भीड़ जुटाने की बात कही। साथ ही तय की गई जिम्मेदारियों के निवर्हन पर जोर दिया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जगपाल सोलंकी ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में विष्णु सोलंकी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जितेंद्र सोलंकी, महामंत्री कजोड़ सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष रामअवतार करई, किसान मोर्चा अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, किसान मोर्चा महामंत्री राम किशोर मीणा बूथ अध्यक्ष बृजमोहन जांगिड़ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
 

Home / Karauli / गौरव यात्रा की तैयारियों में जुटे भाजपाई, मंत्री हेमसिंह भड़ाना ने ली बैठक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.