script

यात्रा में दिखाएं विकास का गौरव, गौरव यात्रा की तैयारियां जोरों पर

locationकरौलीPublished: Aug 10, 2018 08:23:33 pm

Submitted by:

Dinesh sharma

www.patrika.com/rajasthan-news/

karauli hindaun news

यात्रा में दिखाएं विकास का गौरव, गौरव यात्रा की तैयारियां जोरों पर

हिण्डौनसिटी. मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा को लेकर क्षेत्र में भाजपाई तैयारियों में जुटे हैं। विधायक राजकुमारी जाटव सहित भाजपा पदाधिकारी दौरे और बैठकें कर सभा की तैयारियां कर रहे हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार शर्मा भाजपा शहर मण्डल की लक्ष्मी पैलेस में हुई बैठक में 17 अगस्त को हिण्डौन में आने वाली राजस्थान गौरव यात्रा को लेकर चर्चा की गई।
महामंत्री बबली चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि सत्येंद्र गोयल व विशिष्ठ अतिथि विधायक राजकुमारी जाटव रही। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने की। विधायक राजकुमारी जाटव ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी।
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री राजस्थान गौरव यात्रा को लेकर 17 अगस्त को करीब दोपहर 12 बजे हिण्डौन पहुंचेंगी। कार्यकर्ता हिंडौन विधानसभा क्षेत्र के बॉर्डर कांचरोली फुलवाड़ा पर स्वागत करेंगे। साथ ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ता वाहन रैली से अगुवाई करेंगे।
उन्होंने कार्यकर्ता जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की बात कही। जिला महामंत्री हेमेन्द्र वशिष्ठ ने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर लोगो से सम्पर्क करें।
बैठक का संचालन गिर्राज मित्तल ने किया। बैठक में किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री हरवीर सिंह, जिला महामंत्री तेजसिंह, उपाध्यक्ष अनिल गोयल, मंत्री ललित शर्मा, मानसिंह, विस्तारक रामनिवास, महामंत्री बबली चतुर्वेदी, पार्षद दिनेश सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अल्लानूर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष महेंन्द्र कजानीपुर, भाजयुमो के खन्ना छापरिया, पंचायत समिति सदस्य रजना जाट, गायत्री कोली, महिला प्रदेश समिति सदस्य ज्योति सहरिया सहित अन्य मौजूद थे।
विधायक ने किया गांवों का दौरा
गौरव यात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक राजकुमारी ने श्रीमहावीरजी मण्डल क्षेत्र के गांव-ढाणियों का दौरा किया। विधायक सहित भाजपा के महावीर मण्डल अध्यक्ष ईश्वरसिंह, सूरौठ अध्यक्ष भोलेशंकर सहित कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा की जानकारी दी।
साथ ही 17 अगस्त को होने वाली सभा में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस दौरान विधायक सहित अन्य गढ़ीपनबेड़ा, अलीपुरा, हटीलकापुरा, पीपलहेड़ा, ढहरा, मण्डावरा, फाजलाबाद गांवों में जनसंपर्क किया। इसी प्रकार विधायक ने यहां डाक बंगला में भाजपा पदाधिकारियों से गौरव यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की। भाजपा महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष लज्जारानी अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय मित्तल, एडवोकेट लक्ष्मण गोयंका सहित अन्य मौजूद थे।
इसी प्रकार कांचरौली गांव के लक्ष्मण मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश राजौरिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जयपुर नगर निगम के मेयर अशोक लाहौटी थे, विशिष्ठ अतिथि युवा बोर्ड के अध्यक्ष भूपेन्द्र सैनी थे।
भाजपा जिला महामंत्री तेजसिंह जमालपुर ने बताया कि यात्रा प्रभारी अशोक लाहौटी व करौली जिला प्रभारी सत्येन्द्र गोयल ने करौली विधानसभा क्षेत्र के खेड़ा जमालपुर मण्डल अध्यक्ष बाबूसिंह डागुर के बूथ कार्यकर्ताओं व बूथ प्रभारियों की बैठक ली। संचालन कांचरौली सरपंच चन्द्रपाल सिंह बेनीवाल ने किया। इस दौरान बलवीर सोलंकी, टीकमचन्द जाटव, दिलीप गुप्ता आदि मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो