scriptब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का किया सम्मान | Honored the talents of Brahmin society | Patrika News

ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का किया सम्मान

locationकरौलीPublished: Sep 20, 2021 12:23:36 am

Submitted by:

Anil dattatrey

Honored the talents of Brahmin society
अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद का सम्मान समारोह

ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का किया सम्मान

ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का किया सम्मान

हिण्डौनसिटी. अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद की ओर से रविवार को बनकी रोड स्थिति एक निजी महाविद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में आरएएस, चिकित्सा सेवा सहित अन्य सेवाओं में चयनित ब्राह्मण प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान शहीदों की वीरांगनाओं को भी नवाजा गया।

युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनिल अवस्थी व जिलाध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने बताया कि समारोह में ध्रुवघटा के संत स्वामी हरिद्रानंद ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान के साथ उनके अनुभवों को भी साझा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को तलाश कर उनकी कठिनाईयों में मदद करें ताकि वे उभर कर आगे आएं।
इस दौरान तहसील अध्यक्ष अशोक शर्मा, नगर अध्यक्ष वासुदेव शर्मा,नगर महामंत्री मनजीत मुदगल,तहसील महामंत्री धर्मेंद्र शर्मा,अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद की जिलाध्यक्ष रामकुमार पंडा,विप्र फॉउंडेशन डी जोन-1 के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय, उपाध्यक्ष भूपेंद्र अवस्थी, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगवान सहाय शर्मा,पार्षद बृजकिशोर शर्मा,प्रमोद तिवाडी,डॉ टीसी व्यास,कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष महेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में डॉ आशीष शर्मा , डॉ विवेक शुक्ला, शहीद पपीता शर्मा की वीरांगना मिथलेश शर्मा, आरएएस मेघा शाण्डिल्य, संदीप शाण्डिल्य, कुमारी अंजली, महादेव प्रसाद,शेखर शर्मा आदि प्रतिभाओं का अभिनंदन किया।

ट्रेंडिंग वीडियो