करौली

बारिश में ढहा आशियाना, महिला गंभीर घायल

House collapsed in rain, woman seriously injured-नांगरियान का पुरा की घटना

करौलीJul 30, 2021 / 11:19 pm

Anil dattatrey

बारिश में ढहा आशियाना, महिला गंभीर घायल


हिण्डौनसिटी. उपखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार रात हुई मानसून की दूसरी जबरदस्त बारिश प्राकृतिक आपदा लेकर आई। समीप के कारवाड़ी गांव की ढाणी नांगरियान का पुरा में एक घर ढ़ह गया, जिससे महिला घायल हो गई। वहीं दूसरी तरफ शहर की ईदगाह कॉलोनी में भी एक मकान की दीवार गिर गई।

समाजसेवी देशराज जाटव ने बताया कि झमाझम बारिश के कारण नांगरियान का पुरा निवासी विधवा महिला रामदेई का छप्परपोश व टीनशैड़ युक्त घर पूरी तरह से ढह गया। घटना के वक्त रामदेई टीनशैड़ के नीचे सो रही थी। घर की दीवारों के अचानक ढहने से टीनशैड़ रामदेई की चारपाई के उपर गिर गई। इससे वह घायल हो गई।
पडोस के लोगों ने उसे टीनशैड़ हटाकर निकाला और राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसी प्रकार शहर में कोतवाली थाने के पीछे स्थित ईदगाह कॉलोनी में एक मकान की दीवार भराभर कर गिर गई। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

Home / Karauli / बारिश में ढहा आशियाना, महिला गंभीर घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.