scriptयहां पुस्तकों का टोटा, कैसे होगी पढ़ाई | How to read without a book | Patrika News

यहां पुस्तकों का टोटा, कैसे होगी पढ़ाई

locationकरौलीPublished: Jun 21, 2019 09:30:50 pm

Submitted by:

vinod sharma

करौली जिले में 8 लाख 18 हजार 244 पुस्तकों की जरूरत जरूरत है। इसके मुकाबले अभी तक मात्र 3 लाख 45 हजार 383 पुस्तक का वितरण हुआ है।

 How to read without a book

यहां पुस्तकों का टोटा, कैसे होगी पढ़ाई


करौली. नए शिक्षणसत्र की शुरुआत में मात्र तीन शेष रहने पर शिक्षा विभाग ने प्रवेशोत्सव की तैयारी जोरों से शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक जिले में पुस्तकों का टोटा बना हुआ है। जिससे बिना किताबों के ही स्कूलों में पढ़ाई शुरू होगी।
करौली जिले में सरकारी व निजी स्कूलों में नए शिक्षण के लिए९ लाख १८ हजार 244 कक्षा एक से १२ तक की पुस्तकों की जरूरत है। इसके मुकाबले अभी तक मात्र ३ लाख ४५ हजार ३८३ पुस्तक का वितरण ही सरकारी स्कूल व निजी स्कूलों के लिएदुकानदारों को हो पाया है। इस कारण छात्र-छात्राओं को किताब नहीं मिल रही है। वेे जयपुर सहित दूसरे शहरों से किताब खरीदने को मजबूर है।
आधा-अधूरे कोर्स ने बढ़ाई परेशानी
जिला पाठ्य पुस्तक मंडल में ३० प्रकार की किताबों के मुकाबले २३ प्रकार की किताब उपलब्ध है। सभी कक्षाओं को समूचा कोर्स उपलब्ध नहीं है। किसी में विज्ञान, गणित का टोटा है तो किसी में संस्कृत, हिन्दी व अंग्रेजी विषयों का अभाव है। समूचा कोर्स उपलब्ध नहीं होने से दुकानदार व स्कूल के संचालक किताबों को लेकर ही नहीं जा रहे हैं। वे पूरा कोर्स एक ही साथ ही मांग रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि सरकारी स्कूलों में कक्षा कक्षा एक से आठ व 12वीं में विज्ञान, गणित तथा अन्य पुस्तकों का अभाव है।
निजी स्कूलों की हालात खराब
पाठ्य पुस्तक मंडल से निजी स्कूलों के लिए३ लाख ३६ हजार ८८१ पुस्तकों की डिमांड मिली है। ये पुस्तक दुकानदारों को उपलब्ध करानी है।इस डिमांड के मुकाबले मात्र ३३ हजार ४२५ पुस्तक ही उपलब्ध कराई गई है। जिससे बाजार में किताबों का संकट है। स्कूल के विद्यार्थी रोजाना दुकानों पर किताबों के लिएचक्कर लगा रहे हैं। कक्षा नौ से १२ तक के लिए 1 लाख ४९ हजार ११ हजार पुस्तकों के मुकाबले ११ हजार ३७० व कक्षा एक से आठ तक ३ लाख २१ हजार ९७० किताबों के बदले मात्र २२ हजार५५ किताब ही दी गई है।

दुकानदारों ने दी आन्दोलन की चेतावनी
किताबों की कमी से नाराज दुकानदार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंघल के साथ एक बार फिर शुक्रवार को पाठ्य पुस्तक मंडल पहुंचे। उन्होंने पाठ्य पुस्तक मंडल के प्रबंधक से किताब उपलब्ध कराने की मांग की, जिस पर प्रबंधक ने बताया कि जयपुर से पूरी किताब नहीं आईहै।
इस कारण परेशानी हो रही है।दुकानदारों ने कहा कि जल्द ही किताब नहीं मिली तो वे आन्दोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले डिमांड देने के बाद भी किताब नहीं मिलना अधिकारियों की उदासीनता को दर्शाता है।
पुस्तकों का अभाव है
पाठ्य पुस्तक जयपुर से पूरी संख्या में नहीं आई है। दुकानदार व स्कूल के संस्थाप्रधान समूचा कोर्स एक साथ ही चाहते है।इस कारण परेशानी सामने आई है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
कृष्णकुमार प्रबंधक पाठ्य पुस्तक मंडल करौली
खेत में पेड़ से लटका मिला युवती का शव, आस-पास के क्षेत्र के गांवों की नहीं है युवती

https://www.patrika.com/karauli-news/suicide-in-rajasthan-girl-found-hanging-from-tree-in-karauli-4737294/

ट्रेंडिंग वीडियो