scriptमहंगाई हो कम, महिला सुरक्षा के हों प्रबंधक | Inflation should be less, women should be safety manager | Patrika News

महंगाई हो कम, महिला सुरक्षा के हों प्रबंधक

locationकरौलीPublished: Feb 19, 2020 12:02:39 am

Submitted by:

Anil dattatrey

Inflation should be less, women should be safety manager
महिलाओं से प्री-बजट परिचर्चा

महंगाई हो  कम, महिला सुरक्षा के हों प्रबंधक

महंगाई हो कम, महिला सुरक्षा के हों प्रबंधक

हिण्डौनसिटी. गैस सिलेंडर के बढ़े दाम और मंहगे होते रसोई के सामान से लेकर लगातार बढ़ते महिला अत्याचारों के ग्राफ से ‘आधी आबादी’ परेशान है। 20 फरवरी को आने वाले गहलोत सरकार के राज्य बजट से शहर की महिलाओं को बहुत सी उम्मीदें हैं। विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय गोकुल विहार सोसायटी की महिलाओं ने ‘राजस्थान पत्रिका’ से सीधे संवाद में कहा कि बजट में सरकार को बढ़ती हुई मंहगाई पर लगाम कसने के लिए योजना तैयार करने के साथ ही महिला सुरक्षा के बेहतर बंदोबस्त करने चाहिए।
महिला थाना खुले तो मिले सुरक्षा-
शहर से लेकर गांव तक स्कूली बालिकाओं से लेेकर घरेलू व कामकाजी महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार चिंता का विषय है। महिला सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम तभी संभव हैं, जब शहर में महिला थाना खुले।
हेमलता चौधरी, गृहिणी


रसोई गैस सिलेंडर के दामों पर लगे अंकुश-
केन्द्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 150 रुपए बढ़ाकर रसोई का पूरा बजट बिगाड़ दिया है। ऐसे में राज्य सरकार को आगामी बजट में सिलेंडर पर सब्सिड़ी देने का प्रावधान करना चाहिए। जिससे राहत मिल सके।-
नीलम सोबती, पूर्व सदस्य किशोर न्याय बोर्ड

जेवराती सोना-चांदी के काबू हों दाम-
जेवराती सोना-चांदी के भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं। परिवार का बजट खराब नहीं हो, इसके लिए महिलाएं जेवर बनवाने से कतरातीं है। आगामी बजट में राज्य सरकार को करों में कमी कर जेवराती सोना-चांदी के भावों पर अंकुश लगना चाहिए।
अनीता गुप्ता, गृहिणी
सस्ते और सुलभ हो खान-पान सामग्री-
रोजमर्रा के उपयोग में आने वाले अनाज, दाल, चीनी समेत अनेक खान-पान की वस्तुओं पर राज्य सरकार को टैक्स में छूट देनी चाहिए। जिससे महंगाई पर कुछ हद तक काबू पाया जा सके।
पूनम अग्रवाल, गृहिणी
शिक्षित बेरोजगारों को मिले रोजगार-
बीते कई वर्षों से बढ़ रही आर्थिक मंदी से सरकारी व निजी क्षेत्र में रोजगार खत्म होते जा रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार को भर्ती निकाल कर तथा नए उद्योग स्थापित कर शिक्षित बेराजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने चाहिए। महिला शिक्षा के बढ़ावे के लिए निजी और सरकारी क्षेत्र में समान प्रोत्साहन देना चाहिए।
राधा डागुर, शिक्षित बेरोजगार
अलग से हों यातायात के साधन
महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नई रोडवेज बसों में पैनिक बटन लगाए हैं। लेकिन शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए अलग से ऑटो या मिनी बसें लगानी चाहिए। जिससे महिलाएं निसंकोच यात्रा कर सकें।
इंद्रा गुप्ता, शिक्षिका
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो