scriptपदयात्राओं में दिख रहा आस्था का ज्वार | karauli | Patrika News

पदयात्राओं में दिख रहा आस्था का ज्वार

locationकरौलीPublished: Aug 30, 2019 12:21:01 pm

Submitted by:

Jitendra

गढ़मोरा. कस्बे के रघुनाथजी मंदिर से गणेशजी महाराज की 16वीं पदयात्रा गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। पदयात्रा को मुख्य अतिथि सरपंच बृज लाल मीणा व कमेटी अध्यक्ष मक्खन लाल मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पदयात्राओं में दिख रहा आस्था का ज्वार

नादौती. गणेशजी की पदयात्रा को हरीझंडी दिखाते अतिथि।

गणेशजी की पदयात्रा रवाना
गढ़मोरा. कस्बे के रघुनाथजी मंदिर से गणेशजी महाराज की 16वीं पदयात्रा गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। पदयात्रा को मुख्य अतिथि सरपंच बृज लाल मीणा व कमेटी अध्यक्ष मक्खन लाल मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पंडित सतीश शर्मा ने गणेशजी का पूजन कराया। नाथूलाल सैनी पदयात्रा का ध्वज लेकर चल रहे थे। 1 सितंबर को गणेशधाम पहुंचेगी, जहां भण्डारा होगा। दौरान गिर्राज सोनी, जगदीश गुप्ता, अमर सिंह गुर्जर, घनश्याम माली, शंभू मीणा, कोशलेश जांगिड़ अवधेश शर्मा, दीपक सेन, हंसा महावर आदि मौजूद रहे।
सांवरिया सेठ की यात्रा रवाना
करौली(ग्रामीण) सपोटरा के एक निजी मैरिज होम से तहसील के अग्रवाल समाज की धार्मिक बस यात्रा रवाना हुई, जिसको जिला महामंत्री अशोक बजाज, अध्यक्ष मूलचन्द गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद आल्या, सीताराम भूतिया व बजरंग लाल सिंहल ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। युवा अध्यक्ष रवि सिंहल ने बताया कि धार्मिक श्रद्धालु सांवरिया सेठ, एकलिंग महादेव, नाथद्वारा, चार भुजा नाथ, पुष्कर, खाटूश्याम जी तथा डिग्गी होते हुए 31 अगस्त को सपोटरा लौटेंगे। इस दौरान मनोज बजाज, कल्ला गुप्ता, अतुल सिंहल, विनोद चौधरी आदि उपस्थित रहे।
गणेशजी की पदयात्रा रवाना
नादौती. उपखण्ड के गांवड़ी (रायसना) गांव से गुरूवार को मां घटवासन मंदिर से श्रीगणेशजी रणथम्भौर के लिए पदयात्रा रवाना हुई। मुख्य अतिथि व समाजसेवी शमशेर सिंह व ब्लॉक कांग्रेस के प्रवक्ता शिवराम मीना ने झण्डी दिखा पदयात्रा को रवाना किया। इससे पहले संत योगेन्द्र गिरी महाराज ने पूजन कराया। सुआलाल मीना, काडुराम मीना, हरिचरण मीना, मुल्कराज मीना ने पूजन किया। पदयात्रा एक सितम्बर को गणेशधाम पहुंचेगी।
१३ वर्ष से अखण्ड रामायण पाठ
जीरोता. नारौली कस्बे के कोठी वाले बालाजी मंदिर पर 13 सालों से अखंड रामायण पाठ चल रहा है। रामायण पाठ की जिम्मेदारी पुजारी और ग्रामीणों ले ले रखी है। मंदिर के पुजारी मिथलेश शर्मा ने बताया कि 6 पंडितों की ओर से प्रतिदिन 4-4 घंटे रामायण पठन किया जा रहा है। वर्तमान में 3332वीं रामायण का पाठ चल रहा है। उन्होंने बताया कि मंदिर में स्थानीय सहित आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन काफी श्रद्धालु आते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो