scriptपेयजल के लिए लगाया जाम, किया प्रदर्शन | karauli | Patrika News

पेयजल के लिए लगाया जाम, किया प्रदर्शन

locationकरौलीPublished: Sep 18, 2019 12:23:15 pm

Submitted by:

Jitendra

गुढ़ाचन्द्रजी. कस्बे में एक सप्ताह से गड़बडाई पेयजल आपूर्ति से क्षुब्ध लोगों का मंगलवार सुबह गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने जलदाय विभाग के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। वहीं बस स्टैण्ड पर जाम लगा दिया।

पेयजल के लिए लगाया जाम, किया प्रदर्शन

गुढ़ाचन्द्रजी. ग्रामीणों द्वारा लगाया गया जाम

आवागमन हुआ बाधित
गुढ़ाचन्द्रजी. कस्बे में एक सप्ताह से गड़बडाई पेयजल आपूर्ति से क्षुब्ध लोगों का मंगलवार सुबह गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने जलदाय विभाग के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। वहीं बस स्टैण्ड पर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे बाद मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी रामवीरसिंह ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता से लोगों की बात कराकर समझाइश की। अभियंता ने दो दिन में पेयजल आपूर्ति सुचारु करने का विश्वास दिलाया। जिसके बाद लोगों ने जाम हटाया। भाजपा युवा नेता धर्मेन्द्र सिंह गुढ़ा के नेतृत्व में विशम्भर जैमनी, हेम खारवाड, कमल पटेल, चंद्रशेखर शर्मा, मनोज गुप्ता आदि ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह से कस्बे के बस स्टैण्ड, झरण्ड़ा चौराहा, मुख्य बाजार, आड़ा बाजार, इमाम चौक, खटीक मोहल्ला आदि के नलों से एक बूंद भी पानी नहीं टपका है। हैण्डपंप भी खराब पड़े है। इससे लोगों को कई किमी दूर से निजी नलकूपों से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है। वहीं कुछ लोग महंगे दामों पर टैंकर मंगवा रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि जलदाय विभाग के कर्मचारी रात में टंकी को नहीं भरते हंै। जिससे नल नहीं आते। मोटर जलने का बहाना बनाकर लोगों को टरका देते है। (पत्रिका/निज संवाददाता)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो