scriptप्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा | karauli | Patrika News

प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

locationकरौलीPublished: Sep 27, 2019 12:00:30 pm

Submitted by:

Jitendra

करौली. महाराजा अग्रसेन की 5143वीं जयंती पर अग्रवाल समाज सदन करौली में विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। गुरुवार को बच्चों की जलेबी दौड़ के साथ महिला मंडल की मेंहदी, रंगोली व मांढना प्रतियोगिता हुई। शुक्रवार को कैरम, कुर्सी दौड व वाद विवाद प्रतियोगिता होगी।

प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

करौली. मेहंदी प्रतियोगिता में शामिल महिलाएं।

करौली. महाराजा अग्रसेन की 5143वीं जयंती पर अग्रवाल समाज सदन करौली में विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। गुरुवार को बच्चों की जलेबी दौड़ के साथ महिला मंडल की मेंहदी, रंगोली व मांढना प्रतियोगिता हुई। शुक्रवार को कैरम, कुर्सी दौड व वाद विवाद प्रतियोगिता होगी। प्रचार मंत्री जीतू फर्नीचर व प्रवक्ता विमल बंसल व युवा मंडल के जिलाध्यक्ष सुमित गर्ग ने बताया कि जलेबी दौड़ प्रतियोगिता में दर्जनों बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में लड्डूगोपाल अग्रवाल का पूरा सहयोग रहा। जिसमें हिंमांशु गोयल प्रथम, अंश बंसल व निशांत बंसल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार दोपहर बाद महिला मंडल की अध्यक्ष मधु गुप्ता के निर्देशन में महिला जूनियर- सीनियर वर्ग की मेंहदी, रंगोली व मांढना प्रतियोगिता हुई। समाज की दर्जनों महिला व बालिकाओं ने भाग लिया। सदन में जैसे ही मेंहदी प्रतियोगिता शुरू हुई तो मेंहदी की खुशबू से पूरा परिसर महक उठा। रंगोली में पूरे अग्रवाल सदन को गुलाल व रंगों से विभिन्न आकृतियां बनाकर सजाया गया। इस मौके पर महिला महिला की प्रदेश उपाध्यक्ष गायत्री सर्राफ, करौली अध्यक्ष मधु गुप्ता, महामंत्री शालिनी सिंहल, रेखा गोयनका, सुनीता सर्राफ, रेणू गर्ग, कमलेश गर्ग, लक्ष्मी, सुनीता आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
जयंती पर प्रतिष्ठान रखेंगे बंद
अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विशम्भर दयाल गुप्ता ने बताया कि अग्रसेन जयंती के अवसर पर निकलने वाली अग्र चेतना वाहन रैली में सभी दोपहिया वाहन चालकों से हैलमेट के साथ ही रैली में भाग लेने की अपील की है। इसके साथ ही समाज के सभी लोगों से रविवार को अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रख अग्रसेन जयंती पर होने की अपील की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो