scriptकिसानों को आमदनी बढाने के बताए तरीके | karauli | Patrika News

किसानों को आमदनी बढाने के बताए तरीके

locationकरौलीPublished: Sep 28, 2019 12:21:48 pm

Submitted by:

Jitendra

गुढ़ाचंद्रजी. आत्मा परियोजना के अन्तर्गत कृषि विभाग की ओर से कस्बे के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हुआ। इस मौके पर आत्मा परियोजना के उपनिदेशक विजयसिंह डागुर ने कहा कि रासायनिक खाद व कीटनाशक दवाओं से पैदा होने वाली सब्जी, फसल आदि के सेवन से शरीर में विभिन्न प्रकार की बीमारियां हो रही है।

किसानों को आमदनी बढाने के बताए तरीके

प्रशिक्षण में उपस्थित किसान

गुढ़ाचंद्रजी. आत्मा परियोजना के अन्तर्गत कृषि विभाग की ओर से कस्बे के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हुआ। इस मौके पर आत्मा परियोजना के उपनिदेशक विजयसिंह डागुर ने कहा कि रासायनिक खाद व कीटनाशक दवाओं से पैदा होने वाली सब्जी, फसल आदि के सेवन से शरीर में विभिन्न प्रकार की बीमारियां हो रही है। खेती में जैविक खाद का उपयोग करना चाहिए। उद्यान विभाग के सहायक निदेशक रामलाल जाट ने कहा कि सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने का भरपूर प्रयास कर रही है। इसलिए किसानों को आमदनी बढ़ाने के लिए परंपरागत खेती के साथ नवीन प्रयोग करने चाहिए। किसानों को आमदनी बढ़ाने के लिए फलदार बगीचे व सब्जी की खेती को उन्नत तरीके से करना चाहिए। उन्होंने सोलरपंप, ग्रीन हाउस, ड्रिप पद्धति आदि के बारे में बताया। कृषि पर्यवेक्षक कैलाश चंद्रवाल ने रबी फसलों में गेहूं, सरसों व चना की खेती में बीजोपचार, खेत की तैयारी, रोग कीट व्याधियों व खरपतवार नियंत्रण की विधियों के बारे में बताया। इस मौके पर कृषि पर्यवेक्षक गुढ़ाचन्द्रजी हरिओम मीना, दलपुरा कृषि पर्यवेक्षक जलसिंह मीना, उद्यान विभाग के सहायक कृषि अधिकारी हरकेश गुर्जर,रूपकेश मीना सहित दो दर्जन किसान मौजूद रहे। पत्रिका संवाददाता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो