scriptकन्याओं को भोजन करा लिया आशीर्वाद | karauli | Patrika News

कन्याओं को भोजन करा लिया आशीर्वाद

locationकरौलीPublished: Sep 30, 2019 12:32:01 pm

Submitted by:

Jitendra

टोडाभीम. मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में नवरात्र पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए। महंत किशोरपुरी महाराज के सानिध्य में घट स्थापना की गई। दुर्गा सप्तशती के पाठ से माहौल धर्ममय हो गया। मां भगवती की विशेष पूजा की गई।

कन्याओं को भोजन करा लिया आशीर्वाद

टोडाभीम. मेहंदीपुर बालाजी में नवरात्र पर महंत किशोरपुरी की ओर से आयोजित भोजन प्रसादी कार्यक्रम में मौजूद बच्चे।

टोडाभीम. मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में नवरात्र पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए। महंत किशोरपुरी महाराज के सानिध्य में घट स्थापना की गई। दुर्गा सप्तशती के पाठ से माहौल धर्ममय हो गया। मां भगवती की विशेष पूजा की गई।
महंत किशोरपुरी ने 525 कन्याओं को देवीस्वरूप मानते हुए पूजन कर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराकर वस्त्र, प्रसादी आदि भेंट किए। बालिकाओं के राम नाम संकीर्तन से जनसेवा सेवा शिविर गूंज उठा। महंत किशोरपुरी महाराज ने नवरात्रा में देवी पूजा का विधि विधान बताते हुए महत्व के बारे में बताया।
घटवासन देवी के उमड़ते हैं भक्त
गुढ़ाचन्द्रजी. क्षेत्र में नदी किनारे पहाड़ी पर मौजूद घटवासन देवी का मंदिर नवरात्र में आस्था का प्रमुख केन्द्र है। करीब पांच सौ वर्षो से भी अधिक पुराने माता के मंदिर में नवरात्र में विशेष आयोजन होते हैं वहीं दर्शन के लिए स्थानीय सहित दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। मात्र्र्र्र्रा की मूरत को देखकर लोगों की थकान और व्याधि दूर हो जाती है। राजस्थान के विभिन्न इलाकों सहित सहित दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश आदि स्थानों से माता के भक्त जयकारा लगाते हुए पहुंचते हैं। माता के दर्शन से मन को शांति मिलती है। नवरात्र में हजारों श्रद्धालु दर्शन को आएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो