scriptजैविक खेती अपनाएं किसान | karauli | Patrika News

जैविक खेती अपनाएं किसान

locationकरौलीPublished: Dec 08, 2019 12:33:12 pm

Submitted by:

Jitendra

गुढ़ाचन्द्रजी. कृषि विभाग करौली की ओर से परम्परागत कृषि विकास योजना के अन्तर्गत तिमावा गांव के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर जैविक खेती प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ।जिसमें किसानों को जैविक खेती करने का प्रशिक्षण दिया गया

जैविक खेती अपनाएं किसान

प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित किसान।

तिमावा में लगा प्रशिक्षण शिविर
गुढ़ाचन्द्रजी. कृषि विभाग करौली की ओर से परम्परागत कृषि विकास योजना के अन्तर्गत तिमावा गांव के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर जैविक खेती प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ।जिसमें किसानों को जैविक खेती करने का प्रशिक्षण दिया गया।शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृषि विस्तार हिण्डौन सिटी के सहायक निदेशक मोहनलाल मीना व विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच रामखिलाड़ी मीना ने सरस्वती मां के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सहायक निदेशक ने कहा कि फसल में कीटनाशक दवाओं व रासायनिक खाद के कारण आज विभिन्न बीमारियां पनप रही है। ऐसे में किसानों को जैविक खेती की ओर से कदम बढ़ाना चाहिए। इससे पैदावार में बढ़ोतरी होने के साथ बीमारियों पर अंकुश लगेगा। उन्होंने फसल बीमा योजना के तहत जानकारी देते हुए बताया कि किसान रबी फसलों का बीमा ३१ दिसम्बर तक करवा सक ते है।
पूर्व सरपंच रामखिलाड़ी मीना ने कहा कि कहा कि सरकार ने किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रखी है। किसानों को जागरूक होकर योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैविक खेती करने के लिए जैविक खाद किसान अपने घर पर ही पैदा कर सकता है। जैविक खाद के प्रयोग से किसान अपनी आमदनी भी दुगनी कर सकता है।
कृषि पर्यवेक्षक कैलाश चंद बैरवा ने फसलों की सुरक्षा के लिए जैविक कीटनाशी निर्माण की विधियां बताई। साथ ही कहा कि जैविक खेती के लिए सरकार भी किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि खेती में कीटनाशक के छीड़काव से मित्र कीट (लाभदायक) व जीव नष्ट हो जाते है। उन्होंने कृषि में दीमक पर नियंत्रण, प्लास्टिक मल्च, फव्वारा, ड्रिप आदि के बारे में भी जानकारी दी। इसके बाद सहायक निदेशक सहित कृषि अधिकारियों व किसानों ने जैविक खेती कर रहे किसान उदयराज मीना के खेत में पहुंचकर जैविक खेती के बारे में भी जानकारी ली। शिविर में वार्ड पंच दिनेश मीना, कृषि पर्यवेक्षक हरिओम मीना, कृषक मित्र शिवराम मीना, उदयराज मीना, हरकेश मीना, केशर देवी, रूपा देवी सहित ६० किसान मौजूद रहे। (पत्रिका संवाददाता)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो