script

पौषबड़ा प्रसादी वितरित की

locationकरौलीPublished: Jan 05, 2020 12:56:53 pm

मासलपुर. तहसील मुख्यालय समेत क्षेत्र में शनिवार को कई जगह पौषबड़ा प्रसादी वितरण किया। मासलपुर के मुरली मनोहर मंदिर में प्रधान चेरीटेबिल ट्रस्ट जयपुर की ओर से आयोजित पौषबड़ा महोत्सव में जिला कलक्टर डॉ. मोहनलाल यादव ने शिरकत की।

पौषबड़ा प्रसादी वितरित की

मासलपुर के मुरली मनोहर मंदिर पर आयोजित पौषबड़ा महोत्सव में बालिकाओं को गर्म टोपे भेंट करते हुए।

मासलपुर. तहसील मुख्यालय समेत क्षेत्र में शनिवार को कई जगह पौषबड़ा प्रसादी वितरण किया। मासलपुर के मुरली मनोहर मंदिर में प्रधान चेरीटेबिल ट्रस्ट जयपुर की ओर से आयोजित पौषबड़ा महोत्सव में जिला कलक्टर डॉ. मोहनलाल यादव ने शिरकत की।
मुरली मनोहर मंदिर में सुबह भगवान का अभिषेक, सामूहिक संगीतमय सुन्दर कांडपाठ पाठ किया। विष्णुशरण महाराज ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी मदनमोहन मित्तल की ओरसे छात्राओं के लिए ऊनी टोपे भेंट किए। जिनको जिला कलक्टर ने वितरित किया। कार्यक्रम में छात्राओं सहित अनेक लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। इसी प्रकार चैनपुर कस्बे के ब्रह्मऋषि आश्रम स्थित हनुमान मंदिर पर संत भगवानदास के सानिध्य में पौषबड़ा प्रसादी वितरित की। इस मौके पर हनुमानजी की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया। दोपहर १२ बजे हनुमानजी की महाआरती के बाद लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। कस्बे के बाग वाले हनुमान मंदिर में पौषबड़ा महोत्सव मनाया गया। इसी के साथ यहां चल रही अखण्ड रामायण पाठ का भी समापन हुआ।

ट्रेंडिंग वीडियो