scriptविवाहिता की हत्या कर गुपचुप अंत्येष्टि का आरोप | karauli | Patrika News

विवाहिता की हत्या कर गुपचुप अंत्येष्टि का आरोप

locationकरौलीPublished: Feb 24, 2020 09:34:35 pm

Submitted by:

Jitendra

गुढ़ाचन्द्रजीतालचिड़ा पंचायत के मीनापटïï्टी गांव में रविवार शाम एक विवाहिता की दहेज की खातिर हत्या कर गुपचुप तरीके से संस्कार करने का मामला सामने आया है।

विवाहिता की हत्या कर गुपचुप अंत्येष्टि का आरोप

गुढ़ाचन्द्रजी के मीनापटïटी गांव के श्मशान घाट में मृतका की चिता से अवशेष जुटाती पुलिस व एफएसएल टीम।

गुढ़ाचन्द्रजी
तालचिड़ा पंचायत के मीनापटïï्टी गांव में रविवार शाम एक विवाहिता की दहेज की खातिर हत्या कर गुपचुप तरीके से संस्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस व एफएसएल की टीम ने घटनास्थल व श्मशान का मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। इस संबंध में मृतका के भाई सपोटरा थाने के खिरखिड़ा निवासी रूपेश पुत्र हीरालाल ने नादौती थाने में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार मृतका के भाई रूपेश ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उसकी बहन मनीषा की शादी जून २०१४ में नादौती थानान्तर्गत मीनापट्टी निवासी महेश पुत्र रत्तीराम मीना के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी बहन का तुरंत ही गौना कर दिया। उसके ससुराल वालों ने उसे १२ महिने तक तो सही रखा। इसके बाद दहेज को लेकर उसके ससुर रत्तीराम, सास छोटी देवी, दादी सास रामप्यारी, पति महेश, देवर अशोक, पड़ौस के तेजराम पुत्र मुथरया मीना परेशान करने लगे। साथ ही बार-बार दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट करते थे। ससुरालवालों ने कई बार उसकी बहन से मारपीट कर गांव भेज दिया। रविवार शाम ३.४५ मिनट पर बाडा सांवटा निवासी राजेन्द्र मीना ने फोन कर बताया कि मनीषा की मृत्यु हो गई है। और उसके शव को गुपचुप श्मशान घाट में जला दिया है। इसके बाद उससे कारण पूछा तो उसने कुछ भी नहीं बताया। इसके बाद वे परिवारजनों के साथ मीनापट्टी गांव के श्मशान घाट पहुंचे तो पता लगा की उसकी लाश जल चुकी थी। इसके बाद वे मीनापट्टी गांव में लोगों से जानकारी की तो वहां लोग आपस में बातचीत कर रहे थे कि मनीषा के सिर में गंभीर चोट लगी थी। इससे उसका सिर फट गया था। जो उसके पति, ससुर व देवर, पडौसी तेजराम की साजिश थी। मनीषा की मृत्यु उसके पति, देवर व ससुर के मारपीट करने से हुई है। साथ ही मेरी बहन के शव को गुपचुप जला दिया। सोमवार सुबह महिला सेल के पुलिस उपाधीक्षक किशोर कुमार बुटोलिया सहित गुढ़ाचन्द्रजी चौकी प्रभारी केशर सिंह, एफएसएल टीम के अरूण चतुर्वेदी सहित एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी श्मशान घाट पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। इस दौरान ससुराल पक्ष के दादी सास के अलावा सभी लोग फरार थे। मृतका के दो बच्चे हैं।
दूसरी ओर प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि विवाहिता की मौत फंदे पर झूलने से हुई है। उन्होंने विवाहिता के शव को फंदे से अलग किया है। इसके बाद पुलिस व एफएसएल टीम ने फंदे के उपयोग में आने वाले रस्से सहित अन्य स्थानों का मौका मुआयना किया। साथ ही रस्से को जब्त कर लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो