बंद रहे बाजार, लगाया जाम
टोडाभीम. किसान अंदोलन के समर्थन में भारत बंद के तहत ग्रामीण इलाकों में किसानों ने कई मुख्य मार्गों पर जामर लगाकर प्रदर्शन किया। कस्बे में व्यापारियों ने बाजार बंद रखे। सुबह से दोपहर तीन बजे तक बाजार बंद रहा। युवाओं ने जय जवान जय किसान के नारे लगा प्रदर्शन किया।

टोडाभीम. किसान अंदोलन के समर्थन में भारत बंद के तहत ग्रामीण इलाकों में किसानों ने कई मुख्य मार्गों पर जामर लगाकर प्रदर्शन किया। कस्बे में व्यापारियों ने बाजार बंद रखे। सुबह से दोपहर तीन बजे तक बाजार बंद रहा। युवाओं ने जय जवान जय किसान के नारे लगा प्रदर्शन किया। किसान आंदोलन के समर्थन में नेशनल हाइवे 21 पर किसानों ने जाम लगाया। पूर्व मंत्री रामस्वरूप मीणा ने कृषि कानूनों का विरोध करते हुए सरकार द्वारा किसानों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
कृषि कानूनों के विरोध में लगाया जाम
नारौली डांग. कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को नारौली डांग-सपोटरा मार्ग पर गुलाब की कोठी तिराहे पर किसानों ने जाम लगा दिया। किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कृषि कानूनों को वापस लेने की सरकार से मांग की। जाम लगाने के लिए किसानों ने टै्रक्टर-ट्रॉली को बीच राह में आड़ा तिरछा खड़ा कर दिया। जिससे वाहन चालक नहीं निकल सके। वाहनों की कतार लग गई। लेागों को आवागमन में परेशानी हुई। किसानों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
अब पाइए अपने शहर ( Karauli News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज