scriptबंद कपाटों में जन्मे रामलला, सादगी से मनाई रामनवमी | karauli | Patrika News

बंद कपाटों में जन्मे रामलला, सादगी से मनाई रामनवमी

locationकरौलीPublished: Apr 21, 2021 05:51:46 pm

Submitted by:

Jitendra

टोडाभीम. कोरोना वायरस के चलते मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में बंद कपाटों में सीताराम मंदिर में रामनवमी के दिन श्रीरामचंद्र का जन्मोत्सव मनाया गया। सीताराम मंदिर के महंत नरेश पुरी महाराज ने दो पुजारियों के साथ मंदिर में विराजमान रामलला की प्रतिमा का पंचामृत से स्नान कराकर नए वस्त्र धारण कराए।

बंद कपाटों में जन्मे रामलला, सादगी से मनाई रामनवमी

टोडाभीम. मेहंदीपुर के सीताराम मंदिर में पूजा करते महंत।

टोडाभीम. कोरोना वायरस के चलते मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में बंद कपाटों में सीताराम मंदिर में रामनवमी के दिन श्रीरामचंद्र का जन्मोत्सव मनाया गया। सीताराम मंदिर के महंत नरेश पुरी महाराज ने दो पुजारियों के साथ मंदिर में विराजमान रामलला की प्रतिमा का पंचामृत से स्नान कराकर नए वस्त्र धारण कराए। गर्भ गृह की आकर्षक सजावट की गई। दोपहर करीब सवा बारह बजे भए प्रकट कृपाला और श्रीराम के जयकारों से माहौल धर्ममय हो गया। नरेशपुरी महाराज ने रामलाल की विशेष पूजा की। भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। मंदिर में किसी भी व्यक्ति प्रवेश नहीं दिया गया। नरेशपुरी महाराज ने भगवान से देश में कोरेाना के खात्मे की कामना की। उल्लेखनीय है कि हर साल रामनवमी उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन कोरोना में बंद के चलते बंद कपाटों में उत्सव मनाया गया।नरेशपुरी महाराज ने भगवान से देश में कोरेाना के खात्मे की कामना की। उल्लेखनीय है कि हर साल रामनवमी उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन कोरोना में बंद के चलते बंद कपाटों में उत्सव मनाया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो