scriptअवैध कटाई-खनन से प्राकृतिक संपदा पर संकट | karauli | Patrika News

अवैध कटाई-खनन से प्राकृतिक संपदा पर संकट

locationकरौलीPublished: Jun 06, 2021 08:21:50 pm

Submitted by:

Jitendra

सपोटरा. क्षेत्र में अवैध खनन और पेड़ों की कटाई जारी है। इन पर लगाम नहीं लगने से ग्रामीणों में रोष है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि नारौली डांग चौकी, सपोटरा के दुर्गाशाह वन पौधशाला, सपोटरा रेंज चौकी के सामने से अवैध पत्थर व पेड़ों की लकड़ी ले जाने वाले वाहन गुजरते रहते हैं। पेड़ों की अवैध कटाई से हरियाली पर ग्रहण लग रहा है। वन्यजीवों का पर्यावास समाप्त हो रहा है। वहीं अवैध खनन से पहाडिय़ों का अस्तित्व मिट रहा है।

अवैध कटाई-खनन से प्राकृतिक संपदा पर संकट

karauli


अवैध कटाई और खनन पर नहीं लगाम
सपोटरा. क्षेत्र में अवैध खनन और पेड़ों की कटाई जारी है। इन पर लगाम नहीं लगने से ग्रामीणों में रोष है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि नारौली डांग चौकी, सपोटरा के दुर्गाशाह वन पौधशाला, सपोटरा रेंज चौकी के सामने से अवैध पत्थर व पेड़ों की लकड़ी ले जाने वाले वाहन गुजरते रहते हैं। पेड़ों की अवैध कटाई से हरियाली पर ग्रहण लग रहा है। वन्यजीवों का पर्यावास समाप्त हो रहा है। वहीं अवैध खनन से पहाडिय़ों का अस्तित्व मिट रहा है।
यहां से होता है खनन
क्षेत्र में करीब एक दर्जन जगहों से अवैध खनन होता है। भरतून, खिरखिड़ा, सपोटरा, मांगरोल, बापौती, कोड्याई, रामठरा, लोकेश नगर, निशाना, बूकना की पहाड़ी से खनन होता है। वहीं वनक्षेत्र के घन्टेश्वर खो, दौलतपुरा, कल्याणपुरा व बंगला की, राजाधो, नैनिया की रेंज, झाडौदा आदि जगहों से पेड़ों की अवैध कटाई होती है।
कई बार की शिकायत
ग्रामीणों ने बताया कि अवैध खनन और कटाई के बारे में कई बार शिकायत कर चुके हैं। वन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अवैध खनन करने वाले बेखौफ है। शिकायत करने पर वनाधिकारी क्षेत्राधिकारी से बाहर की कहकर मामला एक-दूसरे पर टाल देते हैं। ग्रामीणों ने अवैध कटाई और खनन रोकने के लिए अभियान चलाने की मांग की है।
जांच कराई जाएगी
करौली उपवन संरक्षक अजय चित्तौडा का कहना है कि सपोटरा में वन विभाग के द्वारा हाल ही में कार्रवाई की गई थी। यदि फिर भी खनन हो रहा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में सपोटरा क्षेत्र की वन विभाग की टीम करौली मे लगा रखी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो