script

चम्बल में डूबा युवक, एक घंटे तलाश कर निकाला शव

locationकरौलीPublished: Jun 20, 2021 08:09:01 pm

मंडरायल. समीपवर्ती चंबल नदी के रहुघाट पर नहाते समय गहरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाला गया। मृतक करौली तीन बड़ निवासी बीस वर्षीय आकाश पुत्र महेश धोबी है। सूचना मिलने पर थानाधिकारी प्रेमसिंह भास्कर, तहसीलदार भोलाराम बैरवा मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से शव को निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

चम्बल में डूबा युवक, एक घंटे तलाश कर निकाला शव

मंडरायल. चंबल नदी रहुघाट पर मृतक का शव निकालते लोग।


मंडरायल. समीपवर्ती चंबल नदी के रहुघाट पर नहाते समय गहरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाला गया। मृतक करौली तीन बड़ निवासी बीस वर्षीय आकाश पुत्र महेश धोबी है। सूचना मिलने पर थानाधिकारी प्रेमसिंह भास्कर, तहसीलदार भोलाराम बैरवा मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से शव को निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
गंगादशहरे पर नहाने गया था
युवक आकाश अपने आधा दर्जन साथियों के साथ चम्बल नदी में रहुघाट पर नहा रहा था। इस दौरान आकाश और उसका एक साथी पिंटू गहरे पानी में चले गए। उनको डूबता देख पास में ही नहा रहे होरिया पाड़ा निवासी राजेश जाटव ने पिंटू को तो जैसे-तैसे बचा लिया, लेकिन आकाश अधिक गहराई में चले जाने से वह बचाया नहीं जा सका। सूचना पर थानाधिकारी प्रेमसिंह सहित तहसीलदार भोलाराम बैरवा मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोर रांचोली निवासी नरेश मल्हा पुत्र सीताराम व रामखिलाड़ी मलहा पुत्र पोथी को चंबल नदी में उतार युवक की तलाश कराई। करीब एक घंटे में शव मिल सका।
परिवार में मचा कोहराम
युवक आकाश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसके परिवार में तीन पुत्र व एक पुत्री है। मृतक युवक का पिता महेश बर्फ फैक्ट्री में मजदूरी करता है।

ट्रेंडिंग वीडियो