scriptफायरिंग कर बैंक से सवा तीन लाख लूटे, आरोपी गिरफ्तार | karauli | Patrika News

फायरिंग कर बैंक से सवा तीन लाख लूटे, आरोपी गिरफ्तार

locationकरौलीPublished: Jul 01, 2021 08:39:51 pm

Submitted by:

Jitendra

मासलपुर. यहां बैंक ऑफ बडौंदा में गुरुवार को दोपहर में एक बदमाश फायरिंग कर कैशियर से करीब सवा तीन लाख रुपए लूट ले गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाकाबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महुआ थानान्तर्गत पहाड़ी निवासी ओमप्रकाश पुत्र सुबुद्धि गुर्जर है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने सभी थानों को अलर्ट कर दिया था।

फायरिंग कर बैंक से सवा तीन लाख लूटे, आरोपी गिरफ्तार

मासलपुर. पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।




मासलपुर. यहां बैंक ऑफ बडौंदा में गुरुवार को दोपहर में एक बदमाश फायरिंग कर कैशियर से करीब सवा तीन लाख रुपए लूट ले गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाकाबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महुआ थानान्तर्गत पहाड़ी निवासी ओमप्रकाश पुत्र सुबुद्धि गुर्जर है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने सभी थानों को अलर्ट कर दिया था। इसके बाद नाकाबंदी कर पुलिस बदमाश की तलाश में जुट गई। पुलिस अधीक्षक के अनुसार मासलपुर थानाधिकारी शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी को हिण्डौन सदर थानान्तर्गत भंगो व राजापुरा गांव के समीप नदी में बाइक से भागते हुए हुए गिरफ्तार कर लिया। बदमाश आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लूट की राशि एवं पिस्टल बरामद कर ली।
कैश काउण्टर पर लगी गोली
बैंक प्रबन्धक इन्द्राज रावत ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे एक युवक जिसका चेहरा रुमाल से ढका हुआ था। बैंक के अंदर आया और पिस्टल तान कर कैशियर कृष्ण यादव से कैश देने के लिए कहा। कैशियर के विरोध करने पर युवक ने फायर कर दिया। फायङ्क्षरग से बंैक कर्मियों में खलबली मच गई। गनीमत रही कि गोली कैशियर को नहीं लगी। गोली कैश काउण्टर के शीशे लग कर नीचे गिर गई।
बैंक में नहीं सुरक्षाकर्मी
सुरक्षा की दृ़ष्टि से बैंक में सुरक्षाकर्मी तैनात रहता है, लेकिन यह करीब डेढ़ साल से बैंककर्मी नहीं है। जिसका फायदा आरोपी ने उठाया और रुपए लूट ले गया। सुरक्षा के अभाव में बैंक में लूट की घटना हुई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो