script

आंखों से टपकते आंसू के बीच सैनिक वीरेन्द्र की अंत्येष्टि, श्रद्धांजलि देने उमड़़े लोग

locationकरौलीPublished: Sep 01, 2021 08:27:37 pm

नादौती. जब तक सूरज चांद रहेगा वीरेन्द्र तेरा नाम रहे, वीरेन्द्र सिंह अमर रहे जैसे गगन भेदी उद्घोष के बीच बुधवार को कैमरी के ढाणी भूतोंकापुरा निवासी सिपाही वीरेन्द्र सिंह की पार्थिव देह की अंत्येष्टि की गई। सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि मेें हजारों लोग मौजूद रहे। वीरेन्द्र जम्मू कश्मीर में नियुक्त थे। प्रशिक्षण के दौरान गत दिनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन वह बच नहीं सके। उनका निधन हो गया। सैनिक वीरेन्द्र सिंह के भ्राता धीरेन्द्र सिंह ऊर्फ धी

आंखों से टपकते आंसू के बीच सैनिक वीरेन्द्र की अंत्येष्टि, श्रद्धांजलि देने उमड़़े लोग

नादौती. ढाणी भूतोंकापुरा निवासी सैनिक की सैन्य सम्मान से अंत्येष्टि के दौरान सशस्त्र सलामी देते सेना के जवान।



नादौती. जब तक सूरज चांद रहेगा वीरेन्द्र तेरा नाम रहे, वीरेन्द्र सिंह अमर रहे जैसे गगन भेदी उद्घोष के बीच बुधवार को कैमरी के ढाणी भूतोंकापुरा निवासी सिपाही वीरेन्द्र सिंह की पार्थिव देह की अंत्येष्टि की गई। सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि मेें हजारों लोग मौजूद रहे। वीरेन्द्र जम्मू कश्मीर में नियुक्त थे। प्रशिक्षण के दौरान गत दिनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन वह बच नहीं सके। उनका निधन हो गया। सैनिक वीरेन्द्र सिंह के भ्राता धीरेन्द्र सिंह ऊर्फ धीरू ने मुखाग्नि दी। घर पहुंचे सैनिक के शव को देख मां गुड़्डी देवी, पत्नी शिमला देवी, पिता हुकमराज व तीन छोटीे पुत्रियों के आंसू नहीं थमे। लोगों ेने उनको ढांढस बंधाया। भरतपुर से आए सेना के जवानों ने हवा में गोलियां दागकर दिवंगत सैनिक को सशस्त्र सलामी दी।
जनप्रतिनिधियों सहित हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला, राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग, सांसद डॉ.मनोज राजौरिया, विधायक पी.आर. मीना, पूर्व विधायक घनश्याम महर, पूर्व विधायक दर्शन सिंह, जिला कांग्रेस के महामंत्री मुरारीलाल रायसना, कैमरी सरपंच अतराज खटाना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद, कांग्रेस के राघव मीना, सरपंच संघ के तहसील अध्यक्ष हेमराज चिरांवडा, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मुरारीलाल गुर्जर, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष सुमरन सिंह खटाना, पूर्व जिला प्रमुख शिवदयाल मीना, किसान मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पितराम मीना, समाजसेवी डॉ. प्रद्युम्न सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोंजक नरेन्द्र नीरू खटाना, टोडाभीम एसडीओ दुर्गा प्रसाद मीना, विकास अधिकारी ऋषीराज मीना, तहसीलदार हरसहाय मीना, समाजसेवी शिवचरण बाडा, सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष हंसराज गुर्जर, युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अखलेश खटाना, थानाधिकारी वीर सिंह गुर्जर, सरपंच रामचरण रायसना, दलपुरा सरपंच धुंधीराम धडांगा, युवा कांग्रेस के श्रीराम खटाना, सांसद प्रत्याशी लक्खीराम बैरवा, पूर्व विधायक बत्तीलाल मीना सहित सैनिक कल्याण बोर्ड जयपुर के ए.के.सहाय, सैनिक कल्याण बोर्ड करौली के सूबेदार गुमान सिंह व शव को लेकर आए रजीमेंट के सूबेदार देशराज सिंह, सूबेदार टीकमचंद, नायब सूबेदार लक्ष्मीचंद, हवलदार बने सिंह, भाजपा जिला संयोजक राजेन्द्र शेखपुरा आदि ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
आंखों से आंसू, आसमान से गिरती रही बूंदे
नादौती उपखण्ड मुख्यालय सहित उपखण्ड की सीमा स्थित तालचिड़ा घाटी में प्रवेश के बाद रास्ते में पडऩे वाले आधा दर्जन से अधिक गांवों में सड़क के दोनों और खड़े होकर हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लोगों की आंसू और आसमान से बारिश की बूंदे गिरती रही। सैनिक के शव को नादौती से पैतृक गांव ढाणी भूतोंकापुरा पर ले जाया गया। शव के साथ आए रजीमेंन्ट के जवानों ने उनके परिजन व पत्नी शिमला देवी को अंतिम दर्शन करवाए। अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग मौजूद रहे। पुलिस को भीड़ नियंत्रित करनी पड़ी। पार्थिव देह को पैतृक घर से सेना के जवानों द्वारा कंधा देते हुए श्रीमहावीर जी मार्ग स्थित अन्त्येष्टी स्थल तक ले जाया गया। जहां भरतपुर से आए सेना के जवानों ने सलामी दी। आर्मड कोर के जवानों ने जिस तिरंगे में शव को लपेटा था उस तिरंगे को सैनिक के पिता हुकमराज को प्रदान किया।

ट्रेंडिंग वीडियो