युवाओं ने संवारी श्मशान की सूरत
मंडरायल. युवा जब ठान लेते हंै तो हर मंजिल आसान हो जाती है। इसी धारणा के तहत यहां के युवाओं ने श्मशान घाट की सूरत संवारी है। श्मशान में स्वच्छ और बेहतर वातावरण बनाने के लिए युवाओं ने इसकी दशा सुधारने का बीड़ा उठाया। जिससे आज श्मशान में विभिन्न प्रकार के फूल खिलते नजर आते हैं। श्मशान फूलों की खुशबू से महक रहा है।
करौली
Published: January 16, 2022 12:25:10 pm
मंडरायल. युवा जब ठान लेते हंै तो हर मंजिल आसान हो जाती है। इसी धारणा के तहत यहां के युवाओं ने श्मशान घाट की सूरत संवारी है। श्मशान में स्वच्छ और बेहतर वातावरण बनाने के लिए युवाओं ने इसकी दशा सुधारने का बीड़ा उठाया। जिससे आज श्मशान में विभिन्न प्रकार के फूल खिलते नजर आते हैं। श्मशान फूलों की खुशबू से महक रहा है।
लोगों को मिलेगी सुविधा
कस्बे में पुलिस थाने के पीछे श्मशान में चार दिवारी के अंदर हालत खराब थी। उबड खाबड़ जगह और कंटिली झाडिय़ों के कारण दाह संस्कार मुश्किल हो जाता है। साढ़े तीन माह पूर्व किले स्थित भैरवनाथ लहर गिर के पुजारी एवं खादी भंडार से रिटायर्ड चिरंजीलाल शर्मा की अंत्येष्टि के कारणकरौली ग्राम सेवा मंडल खादी के मंत्री सुरेश चंद शर्मा उर्फ मुन्नाजी की प्रेरणा से युवाओं में जागृति आई। इस दौरान युवाओं ने प्रत्येक रविवार को श्रमदान कर श्मशासन की सफाई की। यहां विभिन्न फूलों के पौधे रोपे।
युवाओं ने उठाया जिम्मा
श्मशान की दशा सुधारने का जिम्मा युवाओं ने उठाया। गजेन्द्र शर्मा, राधारमण सारस्वत उर्फ कल्ला पंडित, मनमोहन शर्मा उर्फ लाला चौबे, अशोक खेमरिया, महेश रूई वाले, मल्ली महाराज, सूरज, मनोज गर्ग, उमेश व्यास, मयंक पुजारी, गौरव पुजारी, वीरू पंडा आदि ने श्मशान की दशा सुधारने में सहयोग किया।श्मशान की दशा सुधारने का जिम्मा युवाओं ने उठाया। गजेन्द्र शर्मा, राधारमण सारस्वत उर्फ कल्ला पंडित, मनमोहन शर्मा उर्फ लाला चौबे, अशोक खेमरिया, महेश रूई वाले, मल्ली महाराज, सूरज, मनोज गर्ग, उमेश व्यास, मयंक पुजारी, गौरव पुजारी, वीरू पंडा आदि ने श्मशान की दशा सुधारने में सहयोग किया।

मंडरायल. श्मशान की सूरत सवांरने के बाद उगे गेंदे के फूल।
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
