चम्बल से मार्च में मिलेगा भरपूर पानी, दो पंप और बढेंगे
नादौती. सवाईमाधोपुर-नादौती चंबल पेयजल परियोजना की राइजिंग लाइन से रिसाव होने से मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। अधिशाषी अभियंता आशाराम मीना ने बताया कि शुक्रवार को करौली स्थित मैगजीन तिराहे पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया। शनिवार को भी मरम्मत कराया जाएगा। मरम्मत कार्य चलने तक जलापूर्ति बाधित रहेगी। रविवार को जलापूृर्ति सुचारु हो सकेगी। चंबल परियेाजना की 1300 एमएम व्यास की राइजिंग मैन लाइन में गत लंबे समय से रिसाव होने से जलापूर्ति बाधित हो रही है। गर्मी के मौसम को देखते हुए मरम्मत कार्य शुरू कराया ह
करौली
Published: February 18, 2022 08:28:42 pm
नादौती. सवाईमाधोपुर-नादौती चंबल पेयजल परियोजना की राइजिंग लाइन से रिसाव होने से मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। अधिशाषी अभियंता आशाराम मीना ने बताया कि शुक्रवार को करौली स्थित मैगजीन तिराहे पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया। शनिवार को भी मरम्मत कराया जाएगा। मरम्मत कार्य चलने तक जलापूर्ति बाधित रहेगी। रविवार को जलापूृर्ति सुचारु हो सकेगी। चंबल परियेाजना की 1300 एमएम व्यास की राइजिंग मैन लाइन में गत लंबे समय से रिसाव होने से जलापूर्ति बाधित हो रही है। गर्मी के मौसम को देखते हुए मरम्मत कार्य शुरू कराया है।
दो पंप और होंगे स्थापित, भरपूर मिलेगा पानी
उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में परियोजना से सम्बद्ध गांवों में पर्याप्त पेयजल मिल सकेगा। इसी को लेकर माह के अंत तक चंबल नदी स्थित इंटेक वैल पर विधायक पी.आर. मीना की अभिशंषा पर राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत दो पंपों को स्थापित कर जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में दो पंप चालू है। जिससे वर्तमान में नादौती उपखण्ड क्षेत्र को 60 लाख लीटर मांग की अपेक्षा 12 हजार लीटर पानी ही मिल पा रहा है। पंप स्थापित किए जाने के बाद मार्च माह से पर्याप्त पानी मिल सकेगा।
जिससे वर्तमान में नादौती उपखण्ड क्षेत्र को 60 लाख लीटर मांग की अपेक्षा 12 हजार लीटर पानी ही मिल पा रहा है। पंप स्थापित किए जाने के बाद मार्च माह से पर्याप्त पानी मिल सकेगा।
जिससे वर्तमान में नादौती उपखण्ड क्षेत्र को 60 लाख लीटर मांग की अपेक्षा 12 हजार लीटर पानी ही मिल पा रहा है। पंप स्थापित किए जाने के बाद मार्च माह से पर्याप्त पानी मिल सकेगा।

सवाईमाधोपुर-नादौती चंबल पेयजल परियोजना की लाइन का करौली स्थित मैगजीन तिराहे पर शुक्रवार को मरम्मत कराते अधिकारी।
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
