नहीं चला पता कैलादेवी. कस्बे में वन विभाग कैलादेवी द्वारा शुक्रवार को कालीसिल नदी में मगरमच्छ होने की आशंका में उसकी तलाशी के लिए सर्च अभियान चलाया गया है। लेकिन मगरमच्छ नहीं मिल पाया। कालीसिल नदी में मगरमच्छ होने की जानकारी स्थानीय लोगों ने जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह शेखावत को मेला मीटिंग के दौरान दी थी। इस पर जिला कलक्टर ने वन विभाग को नदी में मगरमच्छ को तलाश कर उसे दूर छोड़ने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद वन विभाग ने सर्च अभियान चलाया। कैलादेवी मेला २९ मार्च से शुरू होने जा रहा है। जिसमें श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। नदी में श्रद्धालु स्नान करते हैं। ऐसे में उनको मगरमच्छ से खतरे की आशंका है। वन विभाग के क्षेत्रीय वनाधिकारी लाखन सिंह के निर्देशन में टीम गठित कर मगरमच्छ की तलाश की जा रही है। वनाधिकारी उम्मेदसिंह ने बताया कि मगरमच्छ मिलते ही उसे रेस्क्यू किया जाएगा।