कंपनियां करवा रही जैविक खेती
आज जैविक तरीके से हो रही सब्जी, फल आदि की मांग अधिक है। जैविक उत्पाद के बाजार में अच्छे दाम मिल जाते हैं। ऐसे में बड़ी बड़ी कंपनियां किसानों से जैविक खेती करवा कर उत्पाद खरीद लेती है। जिसको बाजार में बड़े दामों में बेचती है। फिलहाल सब्जी व फलों की पैदावार जैविक तरीके से करने में अधिक रुझान है। प्रगतिशील किसान शिवदयाल मीणा नांगल शेरपुर, हरकेश मीणा आमलीपुरा, मुकेश मीणा रावताडा आदि ने बताया कि स्वस्थ शरीर के लिए जैविक तरीके से होने वाली फल, सब्जियां व अनाज जरूरी है।