सिंचाई के लिए खेतों पर गुजर रही सर्दी की रात
करौलीPublished: Nov 19, 2022 12:38:59 pm
गुढ़ाचंद्रजी. पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट आने के बाद सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में माड़ क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में रात के समय किसानों के सामने सिंचाई कार्य करना मुश्किल हो गया है। किसान तेज सर्दी में सिंचाई करने को मजबूर है। किसानों ने बताया कि सिंचाई के लिए रात के समय बिजली मिल रही है। माड़ क्षेत्र के गांवों में इन दिनों सरसों व गेहूं की बम्पर पैदावार हो रही है, लेकिन नश्तर चुभौती ठंडी हवाओं के बीच सिंचाई कार्य ने किसानों के सामने मुसीबत खड़ी कर रखी है।


फोटो कैप्शन. गुढ़ाचंद्रजी. माड़ क्षेत्र के एक गांव में रात को सिंचाई करता किसान।
सिंचाई के लिए खेतों पर गुजर रही सर्दी की रात
गुढ़ाचंद्रजी. पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट आने के बाद सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में माड़ क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में रात के समय किसानों के सामने सिंचाई कार्य करना मुश्किल हो गया है। किसान तेज सर्दी में सिंचाई करने को मजबूर है। किसानों ने बताया कि सिंचाई के लिए रात के समय बिजली मिल रही है। माड़ क्षेत्र के गांवों में इन दिनों सरसों व गेहूं की बम्पर पैदावार हो रही है, लेकिन नश्तर चुभौती ठंडी हवाओं के बीच सिंचाई कार्य ने किसानों के सामने मुसीबत खड़ी कर रखी है। रात के अंधेरे में वन्यजीवों का भय बना रहता है। किसानों को बीमार पडऩे की आशंका भी बनी रहती है। धीरे धीरे सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है।