scriptशर्मनाक- 5 लाख की फिरौती के लिए 9 साल के मासूम की हत्या, कुएं में पड़ा मिला शव | Karauli after kidnapping child dead body found in well | Patrika News

शर्मनाक- 5 लाख की फिरौती के लिए 9 साल के मासूम की हत्या, कुएं में पड़ा मिला शव

locationकरौलीPublished: Sep 27, 2017 08:40:33 pm

जिस बच्चे के साथ मां-बांप खेलते हुए उसके भविष्य के सपने बुनते में लगे हुए थे। अब उसी का ये हाल देख वो गम में लिपटे हुए हैं।

kidnapping child
इसे हैवानित कहें या फिर बदमाशों का बुलंद हौसला जिसके मन में प्रशासन का खौफ बिलकुल नहीं हो। बदमाशों द्वारा मासूम के साथी बेहरमी से जुड़ा यह मामला प्रदेश के करौली जिले में स्थित हिंडौनसिटी से सामने आया है। जहां फिरौती नहीं देने पर किडनैप करने वाले गिरोह ने बच्चे को मार कर कुएं डाल दिया। तो वहीं इस दिल दलहा देने वाली घटना के बाद पूरा माहौल भी खौफजदा है।
जिस बच्चे के साथ मां-बांप खेलते हुए उसके भविष्य के सपने बुनते में लगे हुए थे। अब उसी का ये हाल देख वो गम में लिपटे हुए हैं। दरअसल, यहां स्थित शेरपुर गांव में रहने वाला 9 साल का बच्चा जिशान जो बीते 24 सितम्बर को अचनाक घर से लापता हो गया था। जिसके बाद उसके परिजनों ने उसकी काफी छानबीन की। फिर जब जिशान उन्हें कही नहीं मिला तो हैरान परेशान हो गए। इसी दौरान बच्चे के पिता के पास एक अंजान फोन आया है, जिसमें दूसरी ओर बोल रहे किडनैपर ने कहा कि अगर बच्चा चाहिए तो 5 लाख रुपए का इंतजाम कर दें।
जिशान के पिता मुनीम खान जो कि पेशे से एक कुली का काम करते हैं। तो वहीं गरीब पिता और बीपीएल की श्रेणी में आने वाले जिशान के परिजनों को जब फिरौती की बात मालूम पड़ी तो उनके लिए पैसे का इंतजाम कर पाना नामुकिन सा लगने लगा। आखिर वो इतने पैसे कहां से जुटा पाते। जिसके बाद परिजनों ने बच्चे की किडनैड होने की सूचना देने सीधे थाने चले गए। जहां पुलिस ने उनकी पूरी बात सुनते हुए जिशान को खोज निकालने की बात कही।
इस दौरान पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी थी, कि अचानक बुधवार सुबह गांव के पास से लगे एक कुएं में तेज बदबू से परेशान लोगों ने देखा तो उसमें किसी का शव पड़ा मिला। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने को दी। तो वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का शिनाख्त किया तो सभी हैरान रह गए। पुलिस को कुएं में जो शव बरामद हुई थी, वो मासूम जिशान का था। जिसके बाद घटना की जानकारी मासूम के परिजनों की दी गई।
मासूम जिशान के शव को देख परिजनों का रो-रो कर हाल बुरा था। उनका ये हाल देख माहौल भी गमगीन हो गया। जानकारी के मुताबिक, फिलहाल पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो