scriptशिवालय में गुंजे बम-बम भोले के स्वर | karauli news | Patrika News

शिवालय में गुंजे बम-बम भोले के स्वर

locationकरौलीPublished: Feb 22, 2020 11:56:16 pm

Submitted by:

Dinesh sharma

करौली. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ पर सामूहिक महाशिवरात्रि अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित हुआ।

शिवालय में गुंजे बम-बम भोले के स्वर

शिवालय में गुंजे बम-बम भोले के स्वर

करौली. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ पर सामूहिक महाशिवरात्रि अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित हुआ। गायत्री परिवार के प्रवक्ता राजेंद्र दीवान ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर महामृत्युंज मंत्र का जाप किया। भगवान महाकाल का पार्थिव शिवलिंग स्थापित कर रात्रि कालीन चार प्रहर का सामूहिक महारुद्राभिषेक अनुष्ठान भी किया गया। इसमें सर्व मनोकामना पूर्ति लोक मंगल, सुख शांति एवं सर्वमनोकामना पूर्ति के लिए वेद मंत्रों के साथ भगवान महाकाल का सहस्त्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट रामजीलाल गुप्ता, हुकम सिंह जादौन, सर्वेश गुप्ता, डॉ. लीना शर्मा, गोविन्द शर्मा, गोविन्द सोनी, द्वारिका शर्मा, शकंंतला गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

जर्सी पाकर खुश हुए विद्यार्थी
करौली. कैलादेवी क्षेत्र के मनोहरपुरा गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्योर इण्डिया ट्रस्ट की ओर से विद्यार्थियों को जर्सी वितरित की गई। जर्सी पाकर विद्यार्थी खुश नजर आए। महेन्द्र शुक्ला ने बताया कि ट्रस्ट के संस्थापक प्रशांतपाल की ओर से स्कूल के 200 विद्यार्थियों को जर्सी वितरित की गई हैं। शुक्ला ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से स्कूल में पांच कचरा पात्र एवं पाइप की पाइप लाइन भी उपलब्ध कराई थी। वही नवयुवक मण्डल की मांग पर मनोहरपुरा गांव में रोड लाइट लगवाने का भी आश्वासन दिया। जर्सी वितरण के मौके पर मनोज मित्तल, निशांत आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो